फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ठेकेदार को बंधक बना लूटे पचास हजार रूपए

ठेकेदार को बंधक बना लूटे पचास हजार रूपए

Wed, 25 Jul 2018 10:38 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदार को बंधक बना लूटे पचास हजार रूपए
ठेकेदार को बंधक बना लूटे 50 हजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का । गांव रामपुरा के पास स्थित अपनी जमीन में कार्य कर रहे मजदूरों को पैसे देने गए भाजपा नेता को महिला समेत चार लोगों ने कमरे में बंधक बनाकर 50 हजार रुपये व एक मोबाइल लूट लिया। पीड़ित को कमरे में बंद करके वहां से फरार हो गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर व्यक्ति को कमरे से बाहर निकाला।

आदर्श नगर निवासी भाजपा नेता व ठेकेदार संदीप बब्बर पुल्ली ने बताया कि उसने शाह पैलेस के संचालक की जमीन ठेके पर ली हुई थी, जिस पर लगे मजदूरों को पैसे देने के लिए वह बुधवार दोपहर तीन बजे जमीन पर गया था। जब वह वहां बने कमरे में बैठा था तो तीन व्यक्ति व एक महिला कमरे के भीतर घुस आए और उससे मारपीट कर उसकी जेब से 50 हजार रुपये व एक मोबाइल निकाल लिया। इसके बाद वह उसे कमरे में बंद कर वहां से फरार हो गए। इसके बाद उसने कमरे की खिड़की खोलकर वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को आवाज लगाई और उक्त व्यक्ति के फोन से पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का ताला तोड़ा और संदीप को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना सदर पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद ही दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 6 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed