फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मोगा में 4 सदस्य हाईवे लुटेरा गिरोह काबू -चार कारे एवं मोटर साइकिल बरामद

मोगा में 4 सदस्य हाईवे लुटेरा गिरोह काबू -चार कारे एवं मोटर साइकिल बरामद

Sun, 01 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
मोगा में 4 सदस्य हाईवे लुटेरा गिरोह काबू -चार कारे एवं मोटर साइकिल बरामद
सभी केंद्र
विज्ञापन


मोगा में हाईवे लुटेरा गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
चार कारें और बाइक बरामद, नशा तस्करी और लूट के लिए करते थे कारों का इस्तेमाल
500 ग्राम नशीला पाउडर, 32 बोर की पिस्तौल और 6 कारतूस भी मिले
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। सीआईए स्टाफ ने हाईवे लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों से छीनीं हुई चार कारें और एक बाइक बरामद हुई है। यही नहीं 500 ग्राम नशीला पाउडर और एक 32 बोर की पिस्तौल बरामद की गई है।
एसपी (आई) वजीर सिंह खैरा और डीएसपी (आई) सरबजीत सिंह बाहिया ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर किक्कर सिंह को सूचना मिली थी कि गुरदीप सिंह उर्फ खब्बा गांव कड़ाहेवाला, जसविंदर सिंह उर्फ सोनी, गुरमीत सिंह गांव कटोरा और करमजीत सिंह करमा गांव अराइया वाला हथियार दिखाकर हाईवे से गाड़ियां छीनकर उन पर जाली नंबर प्लेट लगाकर नशा तस्करी के लिए इस्तेमाल करते हैं। सूचना के बाद जलालाबाद से लुधियाना मार्ग पर गांव भिंडर कलां-दाता चौक में नाकेबंदी दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से मौके पर दो कारें, एक बाइक, 500 ग्राम नशीला पाउडर, एक 32 बोर की पिस्तौल और 6 कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

इन वारदातों को दिया अंजाम
पुलिस के मुताबिक आरोपियों से थाना सदर अधीन गांव खुखराना के पास 19 जून 2017 को डॉक्टर से छीनी वरना कार, इस वर्ष 24 मार्च को कोट इसेखां-जलालाबाद रोड पर चालक को गोली मार कर ब्रिजा कार छीनी, इसी वर्ष 29 अप्रैल को मोगा-अमृतसर रोड पर सवेरा अस्पताल के पास से स्विफ्ट डिजायर कार छीनी, 21 मई 2017 को गांव लोहाम के पास मिशरीवाला -मुद्दकी रोड से छीनी होंडा अमेज कार बरामद की गई है। निशानदेही पर सभी कारें बरामद हो गई हैं। आरोपियों ने इस वर्ष की 5 फरवरी को गांव सैद मुहम्मद पास से उमेश चंद से 81 हजार रुपये नकदी छीनने की वारदात भी कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरमीत पर 9 और गुरदीप पर 5 तस्करी केस
इस मौके खैरा और बाहिया ने बताया कि आरोपी गुरमीत सिंह के खिलाफ फिरोजपुर, फाजिल्का और मोगा में 9 तस्करी के केस और गुरदीप सिंह खिलाफ 5 तस्करी के केस दर्ज हैं। आरोपी हथियार दिखाकर हाईवे से गाड़ियां छीन कर उनको जाली नंबर प्लेटें लगाकर नशा तस्करी और बेचने का धंधा करते हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर और रिमांड लिया जायेगा और लूटपाट की अन्य वारदात के खुलासे की संभावना है।

फोटो कैप्शन - मोगा में हाईवे लुटेरा गिरोह बारे जानकारी देते एसपी (आई) वजीर सिंह खैरा और डीएसपी (आई) सरबजीत सिंह बाहिया और आरोपियों से बरामद कारें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed