{"_id":"5b156ae44f1c1bf96e8b6480","slug":"15281302811-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा साहिब का गेट तोड़कर घर ले गया पावन स्वरूप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरुद्वारा साहिब का गेट तोड़कर घर ले गया पावन स्वरूप
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारे का गेट तोड़कर घर ले गया पावन स्वरूप, गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पहुंचा पुलिस प्रशासन
सुबह 4 बजे नए गुरुद्वारा साहिब में पहुंचाया स्वरूप
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। उपमंडल के गांव रूकनपुरा खुईखेड़ा में रविवार रात गांव के ही एक व्यक्ति ने पुराने गुरुद्वारा साहिब का गेट तोड़कर वहां विराजे श्री गुरुग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप अमर्यादित तरीके से उठाकर अपने घर में रख लिया और सुबह 4 बजे उन्हें लेकर नए गुरुद्वारा साहिब पहुंच गया। सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख डॉ. केतन बलिराम पाटिल, डीएसपी गुरविंद्र सिंह संघा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बेअदबी के साथ श्री साहिब को उठाने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। सूचना मिलते ही तख्त श्री दमदमा साहिब तलबंडी साबो के पांच प्यारों की टीम भी गांव में पहुंच गई और मामले की जानकारी हासिल की।
गांव के नए गुरुद्वारा साहिब के पाठी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उनके ही गांव का ही निवासी कुलदीप सिंह पुत्र ऊधम सिंह रविवार रात अपने घर की कुछ दूरी पर स्थित पुराने गुरुद्वारा श्री नानक दरबार साहिब का गेट तोड़कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप अपने घर ले आया और सुबह करीब 4 बजे पावन स्वरूप लेकर नए गुरुद्वारा साहिब आ गया। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरभजन सिंह को सूचित किया। जिन्होंने मौके पर पहुंच कर पुलिस प्रशासन तथा एसजीपीसी सदस्यों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार कौर सिंह बहाववाला व गुरलाल सिंह दानेवालिया के अलावा तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो से पांच प्यारों का शिष्टमंडल गांव में पहुंचा। वहीं एसएसपी केतन बलिराम पाटिल, एसपी अमरजीत सिंह, एसडीएम पूनम सिंह, एसपीडी मुख्तयार सिंह, डीएसपी गुरबिंदर सिंह, तहसीलदार जैत कंवर, सीआईडी के डीएसपी अमर सिंह भुल्लर, खुईयां सरवर के थाना प्रभारी सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप चोरी कर बेअदबी करने वाले कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके खिलाफ भांदस की धारा 295-ए, 380, 457 के तहत मुकदमा नंबर 46 दर्ज कर लिया।
पांच प्यारों की टीम ने मौके पर ही निर्णय किया श्री साहिब के पावन स्वरूप को अब नए गुरुद्वारा में ही पूरे सम्मान के साथ विराजित किया जाएगा। जबकि पुराने गुरुद्वारा साहिब की कमेटी सदस्यों व ग्रंथी को तलब किया जाएगा। अंत में कौर सिंह बहाववाला ने प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों तथा पांच प्यारों की कमेटी का धन्यवाद किया जिन्होंने इस धार्मिक मामले को शांतिपूर्वक हल करवाया।
विज्ञापन
इस समाचार की फोटो एबीआर 3 और 4 भेजी जा रही है।