{"_id":"5af1d8274f1c1b330a8b8ed6","slug":"1525798949114-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगल पुलिस ने नाके बंदी के दौरान 4 ग्राम नशीले पाऊडर के साथ पकड़ा एक व्यक्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नंगल पुलिस ने नाके बंदी के दौरान 4 ग्राम नशीले पाऊडर के साथ पकड़ा एक व्यक्ति
Updated Tue, 08 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
नाके पर स्मैक समेत आरोपी गिरफ्तार
नंगल। नयां नंगल पुलिस ने एनएफएल चौक के निकट नाकेबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 4 ग्राम स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई सोहन सिंह ने नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत एनएफएल चौक के निकट नाकेबंदी की गई थी। इसी दौरान अजौली मोड़ की और से आ रहा युवक पुलिस को देख घबरा गया और शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। इस पर उसके पास से 4 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान रणजीत सिंह निवासी गांव मजारा थाना श्री आनंदपुर साहिब के तौर पर हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।