फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आढ़त फेल होने पर भाई ने भाई को मारी गोली, पर्चा दर्ज

आढ़त फेल होने पर भाई ने भाई को मारी गोली, पर्चा दर्ज

Sun, 04 Mar 2018 10:04 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
आढ़त फेल होने पर भाई ने भाई को मारी गोली, पर्चा दर्ज
छोटे ने बड़े भाई को मारी गोली
विज्ञापन

आरोपी, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज
फाजिल्का।
जिले के गांव चिमनेवाला में ब्याज पर रुपये बांटने के काम घाटा होने पर छोटे भाई अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से बड़े पर उस पर फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली उसके सीने में लग गई। हालत गंभीर होने पर उसे लुधियाना के मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। थाना सदर पुलिस ने घायल के बयान पर छोटे भाई, उसकी पत्नी और उसके लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया है।
घटना बीती 28 फरवरी की है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई जज सिंह ने बताया पुलिस को दिए बयानों में गांव चिमनेवाला निवासी घायल जसकौर सिंह ने बताया उसके भाई मोहर सिंह की गांव में ही आढ़त थी। आढ़त फेल होने पर वह लोगों का कर्जदार हो गया और कई लोग घर पर पैसे मांगने आते थे।
विज्ञापन

इस पर उसने अपने भाई से लोगों के पैसे वापस देने के लिए कहा। इससे गुस्साएं भाई मोहर सिंह ने अपनी पत्नी दलजीत कौर व बेटे हरप्रीत सिंह के साथ मिलकर अपनी लाइसेंस पिस्तौल से उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली सीने पर लगने से वह घायल हो गया। परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने घायल जसकौर सिंह को लुधियाना के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एएसआई ने बताया घायल जसकौर सिंह के बयाना पर तीनों लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 120-बी, 34 व असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed