फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एनकांउटर मामले में मारे गए शिवेन्द्र पर मानवाधिकार आयोग सख्त

एनकांउटर मामले में मारे गए शिवेन्द्र पर मानवाधिकार आयोग सख्त

Wed, 31 Jan 2018 10:34 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
एनकांउटर मामले में मारे गए शिवेन्द्र पर मानवाधिकार आयोग सख्त
एनकाउंटर में मारे गए शिवेंद्र पर कोई केस नहीं
विज्ञापन

श्रीगंगानगर के पुलिस अधीक्षक ने मानवाधिकार आयोग को भेजी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलीजेंस की ओर से एनकाउंटर में मारे गए तीसरे युवक शिवेंद्र की शिनाख्त होने के बाद पंजाब पुलिस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शिवेंद्र के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित देश के किसी भी थाने में एक भी मामला दर्ज नहीं है। इधर गैंगस्टरों को पनाह देने वाले लखविंद्र सिंह लखा ने पूछताछ में उसे नशे की खेप देने वाला कोरियर वाला है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने श्रीगंगानगर के पुलिस अधीक्षक हरेंद्र महावर से पूरी रिपोर्ट मांगी थी, जो तत्काल प्रभाव से एसपी ने भिजवा दी है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग इस मामले पर जांच करा सकता है।
पुलिस एनकाउंटर में मारे गए दो मृतकों की शिनाख्त विक्की गौंडर और प्रेमा लाहोरिया के रूप में हुई थी। हरजिंद्र सिंह उर्फ विक्की गौंडर के खिलाफ पंजाब-राजस्थान के विभिन्न थानों में करीब 50 मुकदमे दर्ज थे। इनमें पुलिसकर्मियों की हत्या करना भी शामिल है। वहीं प्रेम सिंह लाहोरिया निवासी अमृतसर के खिलाफ भी अनेक मुकदमे दर्ज होना बताया गया। इनके तीसरे साथी की पहचान उस समय पंजाब पुलिस ने नहीं की थी। पता यह भी चला है कि शिवेंद्र सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड लेने के लिए राजस्थान पुलिस का एक दल पंजाब पहुंच रहा है। यह पुलिस दल शिवेंद्र के परिजनों के बयान भी दर्ज करेगा।
विज्ञापन

इधर प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आ रही है कि मारे गए दोनों गैंगस्टर लखा की ढाणी में इस लिए आकर रहते थे कि उन्हें यहां पर नशा आसानी से उपलब्ध हो जाता था। वहीं पंजाब पुलिस के खुफिया तंत्र का मानना है कि सिर्फ नशा लेने के लिए इन गैंगस्टरों को कहीं जाने की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि इनके संबंध बड़े नशा तस्करों से होते हैं, जो इन्हें इनके ठिकाने पर ही नशे की खेप पहुंचाते हैं। वहीं इन गैंगस्टरों को पाक से घातक हथियार दिए जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि लखा की ढाणी पाक सीमा के नजदीक स्थित है, वहीं घटना वाले दिन प्रेमा लाहौरिया ने फौजी जाकेट पहन रखी थी, जिससे उसके बीएसएफ जवान होने का भी भ्रम पैदा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed