{"_id":"5cd09fa0bdec2207073c45ab","slug":"151557176224-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल ट्रैक पर बाइक का चालान कटने पर चालक ने फाड़ी चालानबुक, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साइकिल ट्रैक पर बाइक का चालान कटने पर चालक ने फाड़ी चालानबुक, गिरफ्तार
चंडीगढ़। सेक्टर-24/25 लाइट प्वाइंट के पास उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब ट्रैफिक पुलिस ने साइकिल ट्रैक पर बाइक दौड़ाने पर चालान काट दिया। इससे गुस्साए चालक ने चालान बुक फाड़ डाली। हंगामे के बाद मामला थाना तक पहुंचा। मौके पर पहुंची सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 332 और 353 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान धनास के ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी साहिल (20) के रूप में हुई है। घटना सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे की है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-24/25 स्थित लाइट प्वाइंट के पास ट्रैफिक पुलिस की ड्यूूटी में बाधा डाली जा रही है। इसके बाद मौके पर पीसीआर और सेक्टर-11 थाना पुलिस पहुंची। ट्रैफिक पुलिस अजीत सिंह और प्रदीप टीम के साथ सेक्टर-24/25 स्थित लाइट प्वाइंट के पास ड्यूटी दे रहे थे। उन्होंने शिकायत में बताया कि वह अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। तभी हिमाचल सराय के पास साइकिल ट्रैक पर एक युवक बाइक लेकर गुजर रहा था। ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करते देखा तो उसे रोका गया। हेड कांस्टेबल अजीत सिंह ने जब चालान काटने लिए नाम पूछा तो उसने अपना नाम रोहित बताया। बुक भरते समय आरोपी ने चालान कापी को जबरन फाड़ दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।