{"_id":"5c23e3bfbdec2256df2762b0","slug":"151545855935-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद को लेकर वरना सवारों ने तानी पिस्टल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद को लेकर वरना सवारों ने तानी पिस्टल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेरना सवारों ने युवक पर तानी पिस्टल, जांच में जुटी पुलिस
दोनों गुट एक-दूसरे के जानकार, पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-21 स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात दो कारों में सवार युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वेरना कार सवारों ने दूसरी कार में सवार युवक पर पिस्टल तानी और बाद में वहां से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वारदात स्थल पर पहुंची सेक्टर-19 थाना पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों गुट एक-दूसरे के दोस्त हैं और वे चंडीगढ़ स्थित एक कॉलेज के छात्र हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले में हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार रात करीब 1 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-21 स्थित पेट्रोल पंप के पास इयोन कार सवार युवक पर लड़ाई-झगड़े के बाद पिस्टल तानी गई है। सूचना मिलते ही पीसीआर जवानों और आला अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित का बयान दर्ज किया। पीड़ित लोकेश ने पुलिस को बताया कि वह इयोन कार में रमनजोत और अन्य दो दोस्त के साथ सेक्टर-27 में अपने किसी जानकार से मिलने जा रहा था। इस दौरान सेक्टर-21 स्थित पंप पर पेट्रोल भरा कर वहां से जाने लगा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इतने में राजस्थान नंबर की वेरना कार सवार 4 युवकों ने उसे जबरन रोककर बिना किसी बात के गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन लोगों ने उस पर पिस्टल तान दी। जब वे वहां से भागने लगे तो उनकी कार का पीछा भी किया गया। इससे वह सहम गया। जिसके बाद मामले की सूचना सेक्टर-26 थाना पुलिस को जाकर दी।
वहीं, पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि वेरना पेट्रोल पंप पर पहले से खड़ी थी। जब शिकायतकर्ता की इयोन कार वहां पर पहुंची तो दोनों पक्षों के युवकों ने एक दूसरे से गले मिलकर बातचीत की। फिलहाल लड़ाई झगड़ा का कोई भी मामला सामने नहंीं आया है। पुलिस का कहना है कि पेट्रोल पंप और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है, लेकिन पिस्टल तानने वाली बात कहीं सामने नहीं आई है। फिलहाल शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस टीम राजस्थान रवाना हो गई है। उन युवकों से पूछताछ के बाद ही बनती कार्रवाई की जाएगी। मामले में हर एंगल से छानबीन की जा रही है।