फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कांस्टेबल की शिकायत पर सिर फोड़ने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

कांस्टेबल की शिकायत पर सिर फोड़ने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 26 Dec 2018 02:01 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 26 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
कांस्टेबल की शिकायत पर सिर फोड़ने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
कांस्टेबल का सिर फोड़ने के मामले में अज्ञात पर केस
विज्ञापन

सबहेड
गांव किशनगढ़ में दो गुट के बीच झगड़े की सूचना पर पहुंचें कांस्टेबल पर किया था वार

अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। गांव किशनगढ़ में सोमवार शाम को दो गुट के बीच हुए पथराव के मामले में कांस्टेबल वजीर सिंह की शिकायत पर आईटी पार्क पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लड़ाई की सूचना पर मौके पर पहुंचे कांस्टेबल वजीर सिंह के सिर पर किसी ने डंडा और रॉड मारकर घायल कर दिया था। कांस्टेबल के सिर में 6 टांके लगे थे। घायल वजीर सिंह ने बयान में कहा कि सोमवार शाम करीब साढ़े बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव किशनगढ़ के सामुदायिक केंद्र में गेट बनाने को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया है। सूचना मिलते ही वह एएसआई रघुवीर सिंह और हवलदार अशोक कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर दो गुट आपस में झगड़ा कर रहे थे। दोनों गुटों को समझने के लिए जैसे ही वह आगे आए तो पीछे से एक अज्ञात युवक ने उनके सिर पर वार किया और फरार हो गया। इसके बाद वजीर सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। इसके बाद उन्हें मनीमाजरा अस्पताल ले जाया गया। मंगलवार को पुलिस ने वजीर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच तो शुरू कर दी है लेकिन अभी दोनों गुटों के लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। दोनों गुटों में हुए झगड़े में चार लोगों के चोटें लगने पर उनका मेडिकल भी पुलिस करवाया था। पुलिस का कहना कि अभी दोनों तरफ के गुटों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed