फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मोगा में दो अहम व्यापारियों पर जानलेवा हमला -एक की हालत गंभीर

मोगा में दो अहम व्यापारियों पर जानलेवा हमला -एक की हालत गंभीर

Sat, 30 Dec 2017 10:13 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
मोगा में दो अहम व्यापारियों पर जानलेवा हमला -एक की हालत गंभीर
मोगा में दो व्यापारियों पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

दोनों व्यापारियों का आपस में कारोबार को लेकर चल रहा है विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
मोगा-जीरा रोड पर शुक्रवार को देर शाम को दो अलग अलग घटनाओं में दो यापारियों पर जानलेवा हमला किया गया। दोनों व्यापारियों समेत 3 घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। एक व्यापारी की हालत गंभीर होने के कारण उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया। यह घायल दोनों व्यापारी आपस में नजदीकी रिश्तेदार भी हैं। थाना सदर प्रमुख इंस्पेक्टर जेजे अटवाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दोनों व्यापारियों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सिविल अस्पताल में चावल व्यापारी कृष्ण कुमार निवासी वेदांत नगर मोगा ने बताया कि वह मोगा -जीरा रोड पर एक चावल मिल में अपने कारोबार के संबंध में गया था। इस दौरान उस पर गांव बलखंडी के पास 7, 8 हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया और उसकी टांगें तोड़ दीं। उसको चावल मिल मालिक ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सविल अस्पताल में दाखिल दूसरे व्यापारी यधु गर्ग ने बताया कि वह पेस्टीसाइड डीलर है और वह अपने ड्राइवर को साथ लेकर बलखंडी पास गांव उमरियाना में किसान का खेत देखने गया था। इस दौरान उस पर 10 , 12 नकाबपोश हथियारबंद व्यक्तियों ने हमला कर दिया। उसे दो गोलियां भी मारी जो उसके जांघ के पास लगीं। उसका ड्राइवर भी घायल है और सिविल अस्पताल में दाखिल है। इस घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी केसर सिंह और थाना सदर प्रमुख जेजे अटवाल व अन्य पुलिस अधिकारी सिविल अस्पताल में पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चावल व्यापारी कृष्ण कुमार का भाई सतीश कुमार भारत गैस एजेंसी चला रहा है, जिस में घायल पेस्टीसाइड डीलर यधु गर्ग का पिता रत्न गर्ग हिस्सेदार है, इस के अलावा रत्न गर्ग और सतीश कुमार की चावल मिल भी सांझी बताई जा रही है। इन दोनों का लंबे समय से कारोबारी विवाद चल रहा है। इस के अलावा पेस्टीसाइड डीलर यधु गर्ग की चचेरी बहन मेयर अक्षित जैन से विवाहित हुई है, जो पूर्व विधायक जोगिंद्र पाल जैन का बेटा है। सिविल अस्पताल में गैस एजेंसी संचालक सतीश कुमार ने कहा कि उसके भाई पर पहले भी हमला हुआ था और उन्होंने पुलिस के पास शिकायत की थी पर कथित राजसी दबाव में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed