{"_id":"5a2eb3e54f1c1bd0408bc1b6","slug":"151301028823-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलवार कुर्ता पहनकर आया पूर्व कर्मी, 3 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सलवार कुर्ता पहनकर आया पूर्व कर्मी, 3 लाख लूटे
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
सलवार कुर्ता पहनकर आया पूर्व कर्मी, 3 लाख चोरी
वारदात से पहले मोड़ दिया था फाइनेंस कंपनी का सीसीटीवी कैमरा
एक कैमरे पर नहीं पड़ी नजर, लूट की घटना हुई कैद
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
स्थानीय कॉलेज रोड स्थित एक फाइनेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने कटर से सेफ काटकर साढ़े 3 लाख की नकदी उड़ा ली। वारदात से पहले उसने सीसीटीवी कैमरों का मुंह छत की ओर मोड़ दिया था, लेकिन किसी तरह से एक कैमरा उसकी नजर में नहीं आया। इसमें उसकी सारी कार्रवाई कैद हो गई। आरोपी ने सलवार कुर्ता पहनकर पूरी घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। थाना नंबर 2 के प्रभारी चंद्रशेखर ने कहा कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कॉलेज रोड होटल जार्जियों के सामने कोटक महिंद्रा बैंक की दूसरी मंजिल पर स्थित हिंदूजा लीलैंड फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी शनिवार शाम करीब साढे़ 6 बजे कार्यालय बंद कर चले गए। रविवार सुबह कंपनी के कुछ कर्मचारी किसी काम से कार्यालय में आए तो उन्होंने वहां के सारे दस्तावेज बिखरे देखे। कमरे में रखी सेफ कटी हुई खाली पड़ी थी। इसमें रखी करीब साढे़ 3 लाख की नगदी गायब थी। सूचना मिलते ही कंपनी के अधिकारी और थाना नं. 2 की पुलिस मौके पर पहुंची।
कंपनी अधिकारियों के सामने जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो एक युवक कैमरों का मुंह मोड़ते हुए नजर आया। एक कैमरे की रिकार्डिंग में स्पष्ट हो गया कि उक्त युवक ने लड़कियों का पंजाबी सूट पहनकर इस घटना को अंजाम दिया। कटर से सेफ काटकर वहां रखी नकदी निकाल ली और शीशे की खिड़की खोलकर फरार हो गया। कंपनी अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी वरियाम खेड़ा निवासी विकास ने करीब सवा साल तक इस कंपनी में कलेक्शन का काम किया। किस्तें समय पर जमा न करवाने से करीब तीन माह पहल ही उसे नौकरी से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग में पाया किया विकासने शनिवार को इस पूरी बिल्डिंग की हर जगह की रैकी की। सांय साढे़ 6 से 8 बजे के दौरान घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने कंपनी की टूटी सेफ और कैमरों के डीवीआर व अन्य सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लुधियाना से अबोहर पहुंचे कंपनी अधिकारी रमन कुमार ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इंकार कर दिया, लेकिन कंपनी के सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने उक्त युवक को काबू कर उससे नकदी भी बरामद कर ली है।
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 और 2 भेजी जा रही है।