फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   माइनिंग प्वाइंट देखने पहुंचे आप विधायक रौढ़ी व ठेकेदार के करिंदों में झड़प

माइनिंग प्वाइंट देखने पहुंचे आप विधायक रौढ़ी व ठेकेदार के करिंदों में झड़प

Wed, 22 Nov 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
माइनिंग प्वाइंट देखने पहुंचे आप विधायक रौढ़ी व ठेकेदार के करिंदों में झड़प
ठेकेदार के कारिंदों ने किया विधायक का विरोध
विज्ञापन

नवांशहर। मलकपुर गांव में रेत की माइनिंग का जायजा लेने पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक जय किशन रौढ़ी को रेत माइनिंग ठेकेदार के कारिंदों के विरोध का सामना करना पड़ा। गढ़शंकर से आप विधायक जय किशन रौढ़ी बुधवार को सतलुज दरिया के साथ लगते गांव मलकपुर में चल रही माइनिंग का काम देखने के लिए यहां पहुंचे थे। इस दौरान जब उनकी गाड़ी आगे बढ़ने लगी तो कुछ लोगों ने गाड़ी आगे बढ़ने से रोका। इस पर विधायक रौढ़ी गाड़ी से उतरकर पैदल चलने लगे। इतने में ठेकेदार के कुछ कारिंदे आगे आए और उन्होंने विरोध जाहिर किया। विधायक रौढ़ी ने कहा कि माइनिंग वाले प्वाइंट पर जाने से रोकना ही यह दर्शाता है कि वहां पर सब कुछ गैरकानूनी ढंग से होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शह पर अवैध माइनिंग हो रही है। यह किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed