फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मलेशिया की जगह सउदी अरब भेजी लड़की रीना लौटी भारत

मलेशिया की जगह सउदी अरब भेजी लड़की रीना लौटी भारत

Fri, 10 Nov 2017 10:47 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
मलेशिया की जगह सउदी अरब भेजी लड़की रीना लौटी भारत
संशोधित, पिछले शनिवार को लौटी हैं रीना की मदर, सभी केंद्र
विज्ञापन


कोई अपनी बेटी अरब देश न भेजे : रीना
मलयेशिया की जगह सऊदी अरब भेजी युवती भी पहुंची घर, बयां किया दर्द
कहा-सुसाइड करने की सोच रही थी, लग रहा था अब घर नहीं पहुंच पाऊंगी
दिल्ली निवासी युवती सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नवांशहर।
मलेशिया की जगह सऊदी अरब भेजी गईं गांव गढ़ी फतेह खां निवासी मां-बेटी में से बेटी रीना भी शुक्रवार को भारत लौट आई। जबकि मां-गुरबख्श कौर पिछले शनिवार को ही लौटी हैं। करीब तीन महीने बाद एक दूसरे से मिल मां-बेटी की आंखों से आंसू नहीं थम नहीं रहे थे। बता दें कि करीब तीन महीने पहले ट्रेवल एजेंट ने धोखे से दोनों मां-बेटी को मलेशिया की सऊदी अरब भेज दिया था। सऊदी अरब में मां बेटी के साथ मारपीट की घटना होने के बाद मां गुरबख्श कौर ने घर पर फोन कर वहां की स्थिति के बारे में बताया, जबकि बेटी रीना ने अपनी वीडियो बना घर वालों को भेजी थी। दोनों मां-बेटी की स्थिति देख परिवार वालों ने उन्हें वापस लाने की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दी थी। इसके बाद राज्य सरकार ने केंद्र से मामले में हस्तक्षेप करने को कहा था। मामला विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तक पहुंचा तो उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि जल्द ही रीना को वापस लाया जाएगा। शुक्रवार को घर पहुंची बेटी रीना ने रोते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति कभी अपनी बेटी को अरब देश न भेजे, वहां पर काम के लिए आने वाली महिलाओं की हालत अच्छी नहीं है। कई कई घंटे काम के बाद भी मारा पीटा जाता था। हालात ऐसे बन गए थे कि एक बार तो उसने आत्महत्या करने की ठान ली थी। उसे लगने लगा था कि अब वह कभी अपने घर वापस नहीं लौट पाएगी। लेकिन जब उसने घर को किसी तरह से वहां से अपने हालात के बारे में वीडियो भेजी, तो उसके बाद उसे थोड़ी उम्मीद जगी।

तीन के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने मामले में गुरबख्श के पति गुरमेल राम के बयान पर नकोदर के गांव अंगाकिरी निवासी कुलविंदर सिंह, चहुकी निवासी सीमा व दिल्ली निवासी नेहा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। ट्रेवल एजेंट ने दोनों मां-बेटी को अलग अलग सऊदी अरब भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed