{"_id":"5a04870a4f1c1bee688ba38c","slug":"151024625210-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय जेल में हवालाती पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केंद्रीय जेल में हवालाती पर जानलेवा हमला
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर केंद्रीय जेल में हवालाती पर जानलेवा हमला
- बठिंडा की जेल में बंद गैंगस्टर से फोन पर बात कराई, फिर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर ।
केंद्रीय जेल में एक गैंग से संबंधित कैदियों ने पुरानी रंजिश को लेकर जेल में बंद एक हवालाती पर जानलेवा हमला किया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हमले में घायल सुखदेव सिंह ढिल्लों निवासी बूथगढ़ ने बताया कि वीरवार सुबह जेल में बंद पमा नारू नंगल ने उसको अपने पास बुलाया और पहले अपने मोबाइल फोन से बठिंडा जेल में बंद एक गैंगस्टर से उसकी बात करवाई। इसके बाद उस पर हमला कर दिया। बाकी कैदियों ने बीच बचाव कर उसे किसी प्रकार छुड़वा। उस दौरान तो मामला टल गया, लेकिन दोपहर में पमा नारू नंगल अपने साथियों को साथ लेकर एक बार फिर उसकी बैरक में आ गया था। वहीं उसने जानलेवा हमला किया।
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ था सुखदेव :
जेल प्रशासन की ओर से प्राथमिक उपचार के बाद सुखदेव सिंह ढिल्लों को स्थानीय सिविल अस्पताल भेज दिया गया। डाक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। बताया जाता है कि सुखदेव सिंह ढिल्लों एक आपराधिक केस में वांछित था। कुछ दिन पहले ही पुलिस मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार किया गया था।
फिर हुआ जेल में मोबाइल फोन होने का खुलासा
इस ताजा मामले के सामने आने के बाद जेल प्रशासन के उन दावों की पोल एक बार फिर खुल गई है, जिसमें कहा जाता है कि कैदियों के पास मोबाइल फोन नहीं हैं। उधर, केंद्रीय जेल के सुपरिंटेंडेंट विक्रमजीत सिंह पांथे ने कहा कि हमला करने के आरोपी रनजीत सिंह, कमलजीत सिंह और सुनील कुमार गंभीर आपराधिक मामले में ही जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए थाना सिटी में शिकायत दी गई है। आरोपियों को उनकी बैरक से निकालकर अलग सैल में बंद कर दिया गया है।