फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   तीन महीने कैद के बाद वापिस लौटी गुरबख्श कौर

तीन महीने कैद के बाद वापिस लौटी गुरबख्श कौर

Sat, 04 Nov 2017 10:27 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
तीन महीने कैद के बाद वापिस लौटी गुरबख्श कौर
सऊदी अरब में तीन माह की कैद के बाद लौटी महिला
विज्ञापन

नवांशहर के गढ़ी फतेह खां निवासी महिला को ट्रेवल एजेंटों ने दिया धोखा
मलयेशिया की जगह सऊदी अरब भेजा, बेटी रीना अब भी लापता
अमर उजाला ब्यूरो
नवांशहर।
मलयेशिया की जगह सऊदी अरब भेजी गई गांव गढ़ी फतेह खां निवासी मां-बेटी में से गुरबख्श कौर शनिवार को अपने गांव पहुंच गई। जबकि उनके साथ गई बेटी रीना (21) अब भी लापता है। गुरबख्श कौर को यह नहीं मालूम कि उनकी बेटी इस समय कहां है, क्योंकि दिल्ली से गुरबख्श कौर को अकेले भेज दिया गया था। सऊदी अरब में तीन महीने कैद में बाद वापस लौटने पर पत्रकारों से बातचीत में गुरबख्श कौर ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ मलेशिया जाना चाहती थीं, जहां ट्रेवल एजेंट ने उन्हें पैकिंग का काम दिलाने की बात कही थी। लेकिन जब वे दिल्ली एजेंट के पास पहुंचीं, तो पहले तो उन्हें तीन दिन दिल्ली में ही रखा गया। बाद में मलेशिया की जगह सऊदी अरब भेज दिया गया। वहां पर उन्हें एक घर में काम के लिए भेज दिया गया। जहां करीब ढाई महीने तक उसे कैंद में रखा गया। उसके साथ मारपीट से लेकर तंग और परेशान तक किया जाता रहा। इसका उन्होंने काफी विरोध किया, तो घर वालों ने उनके हाथ में चाकू पकड़ा घर से बाहर निकाल दिया। बाद में पुलिस वहां पर आ गई। पुलिस उसे अपने साथ ले गई और करीब एक सप्ताह जेल में रखा गया। इस दौरान केंद्र सरकार की दखल और कुछ भारतीय लड़कों की मदद के बाद उन्हें टिकट दिलवाकर भारत भेजा। घर पहुंचने पर प्रशासन की ओर से एसडीएम नवांशहर आदित्य उप्पल ने गुरबख्श कौर से बातचीत की तथा उन्हें आश्वासन दिलाया कि जिस तरह से सरकार वापस लाने में कामयाब हुई है, उसी तरह से उनकी बेटी को भी जल्द ही भारत लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed