फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बेटे की बीमारी और कर्ज से दुखी मजदूर ने दी जान

बेटे की बीमारी और कर्ज से दुखी मजदूर ने दी जान

Sun, 10 Sep 2017 10:07 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
बेटे की बीमारी और कर्ज से दुखी मजदूर ने दी जान
बेटे की बीमारी और कर्ज से दुखी मजदूर ने दी जान
विज्ञापन

इलाज पर घर तक बिक गया था, बेअंत सिंह पर था डेढ़ लाख कर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा।
बेटे के इलाज के लिए घर बिक जाने और सिर पर चढ़े कर्ज से दुखी एक मजदूर ने रविवार सुबह जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। जोगा पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। कर्ज से दुखी होकर खुदकुशी कर लेने का जिले में 24 घंटे के बाद यह तीसरा मामला है। शनिवार को गांव कोटधरमू और साधूवाल के दो किसानों ने भी खुदकुशी कर ली थी।
अकलियां वासी बेअंत सिंह (30) गांव के ही एक किसान के पास खेत मजदूर था। पत्नी हरविंदर कौर के अनुसार उनके इकलौते बेटे रमनदीप सिंह (14) को गुर्दे की बीमारी है। इलाज पर इतना खर्च हो चुका है कि उसके पति को अपना घर तक बेचना पड़ा। इसके अलावा उन पर सोसाइटी व गांव के लोगों का डेढ़ लाख का कर्ज चढ़ गया। उसके पति बेअंत को बेटे की बीमारी का बेहद गम था। इसी परेशानी में उसने कोई जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी। बेअंत सिंह दो बेटियों, एक बेटे के अलावा अपनी पत्नी को छोड़ गया है।
विज्ञापन

किसान यूनियन डकौंदा के राज सिंह अकलिया व महिंदर सिंह भैणीवाघा ने पंजाब सरकार से मृतक मजदूर के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। थाना जोगा के एएसआई भगवंत सिंह ने बताया कि बेअंत सिंह की पत्नी हरविंदर कौर के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो:10एमएनएस1 मृतक बेअंत सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed