{"_id":"599b111f4f1c1b20188b4813","slug":"150333471014-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में घुसकर ताला तोड़ा,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में घुसकर ताला तोड़ा,
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में घुसकर ताला तोड़ा, केस
मानसा। स्थानीय दशमेश पब्लिक स्कूल में बने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड दफ्तर में घुसकर कब्जा करने की नीयत से ताला तोड़ा गया। थाना सिटी-2 मानसा पुलिस ने स्कूल कमेटी अध्यक्ष, सदस्य व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दश्मेश पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल रणप्रीत कौर ने पुलिस को बताया कि उक्त व्यक्ति स्कूल के पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में आए। उन्होंने कब्जा करने की नीयत के साथ स्कूल में बने दफ्तर का ताला तोड़ा। पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई है। थाना सिटी-2 के मुखी गुरमीत सिंह ने बताया कि उक्त लोगों ने स्कूल में घुसकर कब्जे की नीयत के साथ ताला तोड़ा। इसके बाद पुलिस ने मग्घर सिंह, जगराज सिंह, पिंदर सिंह वासी मानसा के अलावा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।