{"_id":"5963b96b4f1c1b74028b4651","slug":"14997078156-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप विधायकों ने एसएसपी लगाई क्लास, कहा नशे की मंडी बंद करवाओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आप विधायकों ने एसएसपी लगाई क्लास, कहा नशे की मंडी बंद करवाओ
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
एमएलए को बताया, बस्ती में लगती है नशे की मंडी
- नशा छुड़ाओ केंद्र से जानकारी मिलते ही एसएसपी पर बरसे आप विधायक
- केंद्र का दौरान करने एक साथ पहुंचे थे दो विधायक
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
आम आदमी पार्टी के हलका महिलकलां के विधायक कुलवंत पंडोरी और हलका भदौड़ के आप के विधायक पिरमल सिंह धौला स्थानीय सिविल अस्पताल में गोली कांड में जख्मी एक दलित युवत से मिलने पहुंचे। इस बीच दोनों विधायक स्थानीय सिविल अस्पताल में स्थित नशा छुड़ाओकेंद्र का मुआयना करने पहुंच गए। केंद्र में दाखिल नौजवानों ने विधायकों को बताया कि बरनाला की सांसी बस्ती में नशे की मंडी लगती है, जहां से हर प्रकार का नशा खरीदा जा सकता है। बस्ती की महिलाएं नौजवानों को रोक-रोक कर नशा बेचती हैं। अस्पताल में दाखिल इन नौजवानों ने विधायकों से कहा कि यदि उनको यकीन न तो वह उनके साथ चलें।
बताया कि इस बस्ती में चिट्टा (हेरोइन) तो शरेआम विकता है। हर रोज 200 के करीब नौजवान इस बस्ती से नशा खरीद कर जाते हैं। जहां तक कि नशा फोन पर आर्डर बुक कर घरों तक पहुंचाया जा रहा है। आर्डर आने पर इस बस्ती की कुछ महिलाएं एक्टिवा की डिग्गी में नशा भरकर खुद ग्राहक के ठिकाने तक पहुंचाने जाती है। यह सुनकर आप विधायक कुलवंत पंडोरी व पिरमल सिंह धौला हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत एसएसपी हरजीत सिंह को फोन किया। कहा कि कैप्टन सरकार का राज में बरनाला में नशे की मंडी लग रही है, जिससे स्पष्ट है कि नशे को रोकने में कैप्टन सरकार बुरी तरह फेल सिद्ध हुई है।
विधायकों का फोन जाने के बाद हरकत में आई पुलिस, छापामारी
एसएसपी हरजीत सिंह ने विधायकों का फोन सुनकर तुरंत बरनाला की सांसी बस्ती में भारी पुलिस भेजकर छापामारी की। खबर लिखे जाने तक सिटी पुलिस सांसी इलाके की तलाशी ले रही थी। बस्ती में सर्च अभियान चलाया गया। थाना सिटी प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि इस बस्ती में रहने वाले 99 प्रतिशत लोगों पर नशा बेचने के मामले दर्ज हैं, जहां तक कि 95 प्रतिशत महिलाओं पर भी नशा बेचने के मामले दर्ज हैं। पुलिस अपना काम कर रही है।