फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एटीएम बदलकर शातिरों ने उड़ाए बैंक खाते से 50 हजार

एटीएम बदलकर शातिरों ने उड़ाए बैंक खाते से 50 हजार

Fri, 08 Mar 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
एटीएम बदलकर शातिरों ने उड़ाए बैंक खाते से 50 हजार
एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से उड़ाए 50 हजार
विज्ञापन

सबहेड
शहर में शातिर ठग गैंग सक्रिय, एटीएम बूथ पर मदद के नाम पर बदल दे रहे डेबिट कार्ड

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफूल में शातिर ठगों ने बैंक खातों से रुपये निकालने का नया तरीका अपना लिया है। ठग अब एटीएम की लाइन में लगकर लोगों को मशीन से रुपये निकालने में मदद करने का झांसा देकर कार्ड बदलकर रफूचक्कर हो जा रहे हैं और बाद में खाते से रकम उड़ा ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मौलीजागरां के विकास नगर से सामने आया है, जहां दो शातिरों ने एटीएम कार्ड बदलकर युवक के बैंक खाते से 50 हजार निकाल लिए। ठगी के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

मौली जागरां निवासी जगत ने बताया कि उनका छोटा भाई रामबली का एसबीआई में खाता है। बीते बुधवार शाम उसे 10 हजार रुपये की जरूरत थी तो वह मौलीजागरां स्थित विकास नगर के एसबीआई एटीएम बूथ से रुपये निकालने चला गया लेकिन एटीएम मशीन में कार्ड लगाने के बाद वह गलत बताने लगा। इस दौरान लाइन में पीछे खड़े युवक मदद के लिए आए। शातिर युवकों ने कार्ड को मशीन में लगाकर पासवर्ड डालने को कहा। पासवर्ड को युवकों से बचाकर इंटर किया गया और 10 हजार रुपये निकालकर रामबली घर आ गया। इसके बाद वीरवार सुबह करीब 4.20 बजे उसके फोन पर खाते से 20 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। जब बैंक जाकर पासबुक इंट्री करवाया तो पता चला कि खाते से कुल 20-20 और एक बार 10 हजार रुपये निकल चुके हैं। छानबीन के बाद सामने आया कि रुपये सेक्टर-42 और 43 एटीएम से पैसे निकाले गए हैं। घटना के बाद मामले की सूचना सेक्टर-9 स्थित पुलिस हेडक्वार्टर में दे दी गई है।
विज्ञापन


बरतें सावधानियां
1- किसी को भी अपना एटीएम कार्ड न दें
2- अगर आपके रुपये नहीं निकल रहे हैं तो वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड की मदद ले सकते हैं
3- मशीन में पासवर्ड को छिपाकर भरें
4- एक समय पर अगर कोई आपके साथ अंदर है उसके बाहर जाने का इंतजार करें
5-ठगी का शिकार होने पर मामले की सूचना फौरन पुलिस को दें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed