{"_id":"5b47b41a4f1c1b9d288b6161","slug":"141531425818-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन युवकों ने की रिशु की हत्या, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधा दर्जन युवकों ने की रिशु की हत्या, पांच गिरफ्तार
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो सहित।
छह युवकों ने की थी रिशु की हत्या, पांच गिरफ्तार
-भाई की हत्या का बदला लेने वाला प्रीतम फिलहाल फरार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नयागांव निवासी रिशु की हत्या में तीन नहीं, बल्कि छह युवक शामिल थे। थाना सारंगपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर रामरत्न शर्मा व उनकी टीम ने वीरवार को पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। तीन को यूपी और दो को चंडीगढ़ में अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान सारंगपुर निवासी अनुज (25) और उसका भाई अमित उर्फ अन्ना, रामदरबार फेज-2 निवासी सुमित (27), सहित नयागांव की जनता कॉलोनी निवासी विक्की और डीएमसी निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। फिलहाल मुख्य आरोपी प्रीतम फरार है। तीन हत्यारोपियों से वारदात में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी व पूछताछ को पुलिस ने अदालत से उनका चार दिन का रिमांड हासिल किया है।
बीते सात जून को नयागांव निवासी एवं पीजीआई में काम करने वाले युवक मैंडी की बाइक सवार युवकों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। नयागांव थाना पुलिस ने मैंडी के भाई प्रीतम की शिकायत पर आकाश, उड्डू व नोनू को गिरफ्तार किया था, जबकि मान व गोला (मुख्यारोपी) फरार हैं। मैंडी के भाई प्रीतम को शक था कि नयागांव निवासी रिशु और विजय को हत्यारोपियों की पहचान और ठिकाने पता हैं। प्रीतम ने साथियों सहित बीते शुक्रवार की देर शाम विजय और रिशु को खुड्डा लाहौरा रोड पर पानी की मोटर के समीप से अगवा किया। फिर नयागांव के एक कमरे में ले जाकर उनसे हत्यारोपियों के ठिकाने जानने के लिए मारपीट की। विजय और रिशु हत्यारोपियों का पता नहीं होने की बात कहकर गिड़गिड़ाते रह, लेकिन लगातार होती मारपीट से विजय और रिशु बेहोश हो गए। इसके बाद प्रीतम और उसके साथी विजय और रिशु को खुड्डा लाहौरा की सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। घायल विजय जीएमएसएच-16 में उपचाराधीन है, जबकि घायल रिशु की बीते बुधवार को पीजीआई में मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज केस में हत्या की धारा अंकित की थी।