फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   moga

moga

Tue, 11 Dec 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
moga
दो किलो अफीम सहित कैंटर यूनियन का पूर्व प्रधान काबू
विज्ञापन

पकड़ने गई पुलिस तो खुद को गाड़ी में किया लॉक, पुलिस ने शीशे तोड़कर निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। कांउटर इंटेलीजेंस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कैंटर यूनियन के पूर्व प्रधान को दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार काबू करते समय पुलिस टीम की आरोपी के साथ हाथापाई भी हुई। आरोपी ने गाड़ी में बैठकर अंदर से लॉक कर लिया, जिसके बाद पुलिस को गाड़ी के शीशे तोड़ने पड़े। आरोपी के खिलाफ काउंटर इंटेलीजेंस ने थाना फाजिल्का में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

कांउटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरिंदरपाल सिंह सिद्धू ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुरलाल सिंह संधू वासी बाबा दमन सिंह नगर मोगा यूपी से अफीम लाकर तस्करी करता है। टीम कई दिन से आरोपी की रेकी कर रही थी। मंगलवार को पुलिस टीम ने जोगिंदर सिंह चौक में आरोपी को स्विफ्ट कार पर जाते काबू कर लिया। पुलिस टीम ने जब आरोपित को गाड़ी से बाहर आने को कहा तो उसने खुद को गाड़ी में लॉक कर लिया। पुलिस ने गाड़ी के शीशे तोड़कर उसे गाड़ी से बाहर निकाला और उससे दो किलो अफीम बरामद कर ली। एआईजी सिद्धू के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी अफीम तस्करी के आरोप में थाना निहालसिंह वाला में केस दर्ज हो चुका है। आरोपी गुरलाल सिंह कारगो कैंटर यूनियन मोगा का प्रधान भी रह चुका है। चर्चा यह है कि आरोपी गुरलाल सिंह कांग्रेसी विधायक का काफी करीबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed