फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   स्नैचरों का आतंक, बेबस पुलिस, 12 घंटे में तीन स्नैचिंग

स्नैचरों का आतंक, बेबस पुलिस, 12 घंटे में तीन स्नैचिंग

Tue, 05 Mar 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
स्नैचरों का आतंक, बेबस पुलिस, 12 घंटे में तीन स्नैचिंग
बाइक सवार झपटमारों ने ढाई घंटे में दो लोगों को बनाया निशाना
विज्ञापन

सबहेड
सेक्टर-38 स्थित स्मॉल चौक के पास मोबाइल और सेक्टर-38डी में छात्रा से पर्स छीनकर भागे

पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, नहीं लगा सुराग

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफूल में बाइक सवार झपटमारों का आतंक लगातार जारी है। पुलिस गश्त के बावजूद बेखौफ स्नैचर वारदात को अंजाम से बाज नहीं आ रहे। आलम यह कि महज ढाई घंटों में झपटमारों ने एक के बाद एक दो झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे डाला। मामले में संबंधित थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, वारदात के बाद पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
पहली वारदात सेक्टर-38 स्थित स्मॉल चौक के पास हुई। पीड़ित मलोया निवासी लालजी ने पुलिस को बताया कि बीते रविवार शाम करीब 6 बजे वह घर लौट रहे थे। इस दौरान जब वह सेक्टर-38 स्थित स्मॉल चौक के पास पहुंचे तो बाइक सवार झपटमार उनका मोबाइल झपट कर फरार हो गए। शोरशराबे के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मलोया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-32डी में छात्रा का पर्स छीना
दूसरी वारदात रात करीब 8:40 बजे की है। कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सेक्टर-32डी पास युवती से पर्स स्नैचिंग हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। सेक्टर-32डी निवासी पीड़िता मुस्कान ने बताया कि वह डीएवी कॉलेज की छात्रा है। वह रविवार रात करीब 9 बजे वापस अपने घर लौट रही थी। मकान नंबर 3603 के पास पहुंची तो बाइक सवार युवकों ने उसका पर्स झपट लिया। पर्स में जरूरी कागजात और कुछ नगदी थे। शिकायत के बाद सेक्टर-34 थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed