फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   12 वर्षीय बच्ची से तीन वर्ष पहले दुष्कर्म, स्नेहायल में हुई काउंसलिंग, केस दर्ज

12 वर्षीय बच्ची से तीन वर्ष पहले दुष्कर्म, स्नेहायल में हुई काउंसलिंग, केस दर्ज

Wed, 14 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
12 वर्षीय बच्ची से तीन वर्ष पहले दुष्कर्म, स्नेहायल में हुई काउंसलिंग, केस दर्ज
12 वर्षीय बच्ची से तीन साल पहले दुष्कर्म, अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन

सबहेड
रिहैबिलिटेशन सेंटर में हुई काउंसलिंग बच्ची ने किया खुलासा, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

कहा- मां के पास आता-जाता था आरोपी, दो साल पहले गया था जेल

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के एक गांव में रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची से तीन साल पहले किसी शख्स ने दुष्कर्म किया था लेकिन बच्ची ने तब डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया था। रिहैबिलिटेशन सेंटर आशियाना प्रबंधन ने बीते दिनों जब बच्ची की काउंसलिंग की तो पीड़ित बच्ची ने दुष्कर्म का खुलासा किया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्यों को बच्ची ने बताया कि करीब तीन साल पहले एक व्यक्ति उसकी मां के पास आता-जाता था। उसी शख्स ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी की पहचान सन्नी नामक व्यक्ति के रूप में बताई है। लेकिन वह कहां रहता है और किसका जानकार है, इस बारे में बच्ची को कोई जानकारी नहीं है। हालांकि काउंसलिंग में बच्ची ने बताया कि सन्नी दो वर्ष पूर्व जेल गया था। इस जानकारी के बाद पुलिस ने थाने का पुराना रिकॉर्ड खंगाला लेकिन सन्नी नामक आरोपी से संबंधित फिलहाल कोई जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। सीडबल्यूसी और महिला पुलिसकर्मी बच्ची की काउंसलिंग में जुटी हैं, ताकि उससे दुष्कर्म के आरोपी का कोई अहम सुराग पुलिस हाथ लग सके। पीड़िता के अलावा उसके तीन भाई हैं और सभी रिहैबिलिटेशन सेंटर आशियाना में हैं। बच्चों के मां-पिता की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के चलते सभी बच्चे अपनी बुआ के पास भी रहे लेकिन उनकी मां बच्चों को सड़क पर यहां-वहां लेकर घूमती रहती थी। पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के प्रयासों से बच्चों को रिहैबिलिटेशन सेंटर आशियाना में रखा गया। पीड़िता को अन्य बच्चियों संग आशियाना में रखा गया और उसके तीनों भाई फिलहाल स्नेहालय में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed