{"_id":"5bc8efd9bdec2269c04368a1","slug":"11539895257-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैकिंग के लिए कसौली गया युवक लापता, परिजनों को महाराष्ट्रा में होने की दी सूचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैकिंग के लिए कसौली गया युवक लापता, परिजनों को महाराष्ट्रा में होने की दी सूचना
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैकिंग के लिए कसौली गया बीए का छात्र लापता, सर्च जारी
- पुलिस ने फोन ट्रैक कर परिजनों को साहिल के महाराष्ट्र में होने की दी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बीती 17 अक्तूबर को ट्रैकिंग के लिए कसौली गया सेक्टर-38 निवासी बीए फर्स्ट ईयर का एक छात्र लापता है। उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर पर बेटे की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। उन्होंने पुलिस से शिकायत देते हुए बेटे की पहचान 23 वर्षीय साहिल सिंह के रूप में बताई। बताया कि वह कसौली ट्रैकिंग की बात कहकर घर से गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार ने बताया कि साहिल का कद पांच फुट पांच इंच और रंग साफ है। वह प्लेन टी-शर्ट और नेवी ब्लू पैंट डालकर घर से गया था। पुलिस ने साहिल सिंह के मोबाइल नंबर को ट्रैक कर उसकी लोकेशन निकलवाने का प्रयास किया, हालांकि उसके सटीक ठिकाने का पता नहीं लग सका। लेकिन पुलिस ने बताया कि साहिल ने वीरवार को परिजनों से संपर्क कर उन्हें बताया कि वह महाराष्ट्र में है। परिजनों ने उसे घर वापस लौटने को कहा है। पुलिस जांच में पता लगा कि साहिल किसी बात पर नाराज होकर घर छोड़कर चला गया है।