{"_id":"5cbb77d8bdec22140012ef4a","slug":"101555789784-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः आई-20 कार सवार महिला और युवक नशे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः आई-20 कार सवार महिला और युवक नशे के साथ गिरफ्तार
Sun, 21 Apr 2019 01:19 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-54/55 की डिवाइडिंग रोड के पास से शनिवार को आई-20 कार सवार युवक को 7 ग्राम और युवती को 5 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-70 निवासी कविता उर्फ कनिका (29) और सेक्टर-41डी निवासी बलदेव सिंह (34) के रूप में हुई है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार पलसोरा चौकी इंचार्ज सेवा सिंह की अगुवाई में टीम ने सेक्टर-54/55 की डिवाइडिंग रोड एंटी स्नैचिंग का नाका लगवाया था। नाके के दौरान पुलिस कर्मियों ने वहां से गुजर रही आई-20 कार नंबर (पीबी65 एजे9966) को रुकने का इशारा किया। कार को युवती चला रही थी, जबकि बगल वाली सीट पर उसका साथी बैठा हुआ था।
नाके को देख कार छोड़कर भागने की कोशिश की गई, लेकिन उन्हें उन्हें दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों से 12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस जांच में सामने आया कि बलदेव कुछ दिन पहले ही नशे के केस में दोषी करार दिए जाने के बाद कोर्ट से भागने में कामयाब हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
एक ने एमबीए तो दूसरे ने किया है ग्रेजुएशन की पढ़ाई
गिरफ्त में आए आरोपी बलदेव ने ग्रेजुएशन कर रखी है। उसका 11 साल का बेटा है, जबकि कविता उर्फ कनिका ने एमबीए की हुई है। उसका 3 वर्षीय बेटा है, लेकिन पति से अनबन के चलते तलाक का केस चल रहा है। दोनों नशे के आदी हैं। बलदेव पर 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं।