फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   वाहन पार्क करने को लेकर लोग परेशान, ट्रैफिक पुलिस ने काटे धड़ाधड़ चालान

वाहन पार्क करने को लेकर लोग परेशान, ट्रैफिक पुलिस ने काटे धड़ाधड़ चालान

Mon, 26 Nov 2018 02:15 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
वाहन पार्क करने को लेकर लोग परेशान, ट्रैफिक पुलिस ने काटे धड़ाधड़ चालान

विज्ञापन
फोटो सहित-

चालान काटने पर पुलिस से उलझे शॉपिंग करने आए लोग
सेक्टर-19 सदर मार्केट की पार्किंग पर वेंडरों का कब्जा, दूसरी जगह गाड़ी खड़ी करने पर हो जाता है चालान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-19 की सदर मार्केट में शॉपिंग को पहुंचे लोग रविवार को पुलिस के साथ उलझते दिखे। जी हां चालान काटने से नाराज लोगों का गुस्सा पुलिस पर फूटा। गौर रहे कि मार्केट की पार्किंग पर वेंडरों ने कब्जा जमा रखा है, जिस वजह से लोग अपने वाहनों को इधर-उधर पार्क कर देते हैं, और फिर यहां स्थिति जाम जैसी बन जाती है। यहां हालात ऐसे बन जाते हैं कि लोगों का वहां से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। वहीं, अगर लोग फुटपाथ और गलत जगह अपने वाहनों को खड़ा करते हैं तो हाईकोर्ट की सख्ती के बाद एक्शन में आई चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस उनका चालान काट देती है। रविवार को भी ऐसे ही हालात बने। पुलिस की कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने नाराजगी जताई और कहा कि पुलिस उनका बिना वजहचालान कर रही है। गौर रहे कि सेक्टर-19 स्थित सदर मार्केट में रोजाना हजारों की संख्या में भीड़ थी। लोग अपने वाहनों को पार्क करने के लिए जगह तलाश रहे थे, जिसे जहां जगह मिली, उसने वहां वाहन खड़ा कर दिया, लेकिन उनके लौटने के बाद उनके वाहनों पर क्लंप मिले, जिस कारण कई युवक और युवतियां ट्रैफिक पुलिसकर्मी से भिड़ गए। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से पूछा कि पार्किंग वाली जगह पर वेंडरों का कब्जा है, तो ऐसा में वह अपने वाहन कहां पार्क करें।

रेजीडेंसियल एरिया में पार्क किए वाहन
सेक्टर-19सी रेजीडेंसियल एरिया में लोग गाड़ियों को पार्क कर रहे हैं, जिससे वहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार इस मामले की शिकायत पुलिस को भी दे चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद इसका हल नहीं किया जा सके है। अभी भी आए दिन लोग पार्क और मेन गेट के पास अपने वाहन खड़े कर देते हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-19 पुलिस स्टेशन के पास एक ही पार्किंग
ज्यादा से ज्यादा लोग सेक्टर-19 स्थित सदर बाजार में शॉपिंग के लिए आते हैं। सेक्टर-19 पुलिस स्टेशन के पास नाम मात्र का एक छोटा सा पार्किंग स्थल है, जिसमें करीब 50 से 60 गाड़ियां पार्क होती हैं। ऐसे में हजारों की संख्या में आए लोग अपने वाहनों को कहां पार्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने लगाई थी फटकार, अब एक्शन में पुलिस
19 नवंबर को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा था कि जो लोग फुटपाथ पर वाहन खड़े करते करते हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की जाती। इसके बाद से ही ट्रैफिक पुलिस ने 6 टीमें गठित कर फुटपाथ पर खड़े वाहनों केे खिलाफ तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में अलग-अलग जगहों पर गलत पार्किंग और फुटपाथ पर खड़े वाहनों का चालान पुलिस कर रही है। पिछले 6 दिन में ट्रैफिक पुलिस 11 सौ से ज्यादा चालान काट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed