{"_id":"5ad10bd24f1c1b58098b469b","slug":"101523649490-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में की महिला डांसर के पति की गला घोंट कर हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम प्रसंग में की महिला डांसर के पति की गला घोंट कर हत्या, गिरफ्तार
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम-प्रसंग में डांसर युवती के पति की हत्या
-सेक्टर-39 और जीरी मंडी की विभाजित रोड पर हत्या कर लाश जयंती देवी के नजदीक झाड़ियों में फेंकी
-डांसर का लुधियाना निवासी शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार, सगे भाई समेत चार के शामिल होने की बात कबूली
-रंजिशन लुधियाना निवासी दो लोगों का नाम उगला, पकड़े जाने पर आरोपी खेम सिंह उर्फ सैंडी मुकरा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-39 और मलोया जीरी मंडी की विभाजित रोड पर बीते बुधवार की रात बलटाना के अलीम मोहम्मद (30) की चार लोगों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को इनोवा कार से ले जाकर जयंती देवी के नजदीक झाड़ियों में फेंक दिया। अलीम की हत्या की वजह उसकी डांसर पत्नी बनी क्योंकि हत्या आरोपी लुधियाना निवासी शादीशुदा खेम सिंह उर्फ सैंडी (32) का उससे प्रेम प्रसंग रहा है। दो साल बाद अलीम के उसकी प्रेमिका (डांसर युवती) के संपर्क में आने से वह रंजिश पाले बैठा था।
सैंडी ने सेक्टर-48 की मोटर मार्केट में पेंटर का काम करने वाले अलीम मोहम्मद को मलोया की सड़क पर बुलाया। यहां सैंडी ने अपने सगे भाई सुक्खा, दोस्त जगदेव व एक अन्य साथी की मदद से अलीम का चुन्नी से गला घोंट दिया।
अलीम की डांसर पत्नी ने बीते बुधवार की देर रात पति के अगवा करने की शिकायत देकर खेम सिंह उर्फ सैंडी पर शक जताया था। थाना मलोया के एसएचओ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की पूछताछ में सैंडी ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शुक्रवार अल-सुबह जयंती देवी के समीप झाड़ियों से अलीम की लाश बरामद कर ली। सैंडी ने वारदात में सगे भाई सुक्खा, दोस्त जगदेव व एक अन्य साथी के शामिल होने की भी बात कबूल ली। पुलिस तीनों फरार हत्या के आरोपियों की धरपकड़ के लिए लुधियाना में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी में जुटी है।
विज्ञापन
हत्या में पत्नी की भूमिका की जांच
पुलिस को अलीम की डांसर पत्नी पर भी शक है। हालांकि, अभी कोई मजबूत तथ्य या सबूत हाथ नहीं लगे हैं। बकौल पुलिस-विवाह समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों में बतौर डांसर शामिल होने वाली युवती से पांच साल पहले अलीम की शादी हुई थी। इसके बाद पति-पत्नी में अनबन के चलते युवती करीब दो साल अलग रही। इसी बीच डांस ग्रुप चलाने वाले सैंडी की उससे नजदीकियां बढ़ीं। दो साल बाद फिर से अलीम और युवती एक-दूसरे के नजदीक आने लगे तो सैंडी को यह बात नागवार गुजरी। दूसरी ओर, मृतक के भाई बलटाना निवासी वसीम ने बताया कि अलीम की युवती से कभी शादी हुई ही नहीं थी। बीते करीब 10-15 दिनों से अलीम और युवती एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। बीते बुधवार की रात युवती के मोहाली के जुझार नगर बुलाने पर अलीम वहां जा रहा था।
रंजिशन दो बेकसूरों को उठवाया, फिर मुकरा
पुलिस पूछताछ में हत्या आरोपी ने शुक्रवार को किसी पुरानी रंजिश में लुधियाना निवासी दो बेकसूर लोगों का नाम उगला। यूटी पुलिस लुधियाना से उन्हें पकड़ लाई, लेकिन जब पूछताछ की तो दोनों का वारदात से कोई लेना-देना सामने नहीं आया। पुलिस की सख्ती से पूछताछ के बाद सैंडी ने माना कि उसने रंजिशन में दोनों का नाम लिया था, इस पर दोनों को छोड़ दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस को वारदात में इस्तेमाल कार और चुन्नी बरामद करनी है।