फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Video made by raping a woman, also extorted nine lakh rupees, on the complaint of the woman, the police presented the accused in the court and took them on remand for two days

अपराध : महिला से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, नौ लाख रुपये भी ऐंठे, पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया

Tue, 27 Jul 2021 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Crime: Video made by raping a woman, also extorted nine lakh rupees, on the complaint of the woman, the police presented the accused in the court and took them on remand for two days
पंचकूला। महिला की अश्लील वीडियो बनाकर नौ लाख रुपये एेंठने के मामले मेें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश कुमार निवासी सेक्टर-27 गुरुग्राम के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने जिला अदालत से पैसे, वीडियो की बरामदगी सहित अन्य सबूत जुटाने के लिए आरोपी का रिमांड मांगा है। इस पर अदालत ने उसको दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक महिला ने पिंजौर में सहायक आयुक्त कार्यालय कालका में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका एक पेट्रोल पंप है। 3 जुलाई को उसके पेट्रोल पंप पर एक होंडा सिटी गाड़ी तेल डलवाने के लिए आई। वाहन चालक गाड़ी में तेल डलवाकर भाग गया। इसकी शिकायत सेक्टर-5 थाने में महिला की तरफ से दर्ज कराई गई। इसके बाद आरोपी राजेश कुमार महिला पर समझौते का दबाव बना रहा था। वह महिला के घर गया। महिला को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने महिला की वीडियो बनाई। महिला की वीडियो बनाने के बाद उसने व्हाट्सअप पर भी भेजा।
विज्ञापन

आरोपी राजेश कुमार ने कहा कि अगर वह इसके बारे में किसी को कुछ बताएगी तो उसके भाई और उसको जान से मार देगा। वीडियो भेजने के बाद उसने नौ लाख रुपये भी ले लिए। महिला को धमकाकर आरोपी राजेश ने कहा कि अगर वह इस बात को किसी को बताएगी तो वीडियो उसके पति को भेज देगा और उसका घर खराब कर देगा। इस पर महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और जबरन वसूली की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed