फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Two men in army uniform snatched the car, police started investigation

अपराध : सेना की वर्दी पहने दो लोगों ने कार छीनी, पुलिस ने जांच शुरू की

Sun, 06 Feb 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Crime: Two men in army uniform snatched the car, police started investigation
पंचकूला। एक एक्टिवा को टक्कर मारकर भाग रहे कार सवारों को सेना की वर्दी पहने दो लोगों ने रोकने के बाद पीटा। इसके बाद रुपयों की मांग पूरी नहीं होने पर कार सवार के घर जाकर तलाशी ली। रुपये नहीं मिलने पर सेना की वर्दी पहने दोनों लोग कार लेकर चलते बने। जाते समय फोन नंबर देकर पांच हजार रुपये देने के बाद कार ले जाने को कहा। पीड़ितों ने जब दिए नंबर पर फोन मिलाया तो आरोपियों का नंबर बंद मिला। सेक्टर-14 पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मुकेश सैनी निवासी अभयपुर ने बताया कि वह वेटर का काम करता है। एक फरवरी को वह ऑल्टो में अपने दोस्त अनिल के साथ शाम को जीरकपुर गया था। जब वे जीरकपुर से वापस आ रहे थे तो उनकी गाड़ी अभयपुर के पास एक्टिवा से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों घबरा गए। इसके बाद वे गाड़ी लेकर अभयपुर से सेक्टर-12ए की तरफ आ गए। इस दौरान सेना की वर्दी पहने दो लोगों ने उनका पीछा किया। दोनों ने उनको सेक्टर-12ए के पास रोक लिया और गाड़ी की चाबी छीन ली। वर्दीधारी दोनों लोगों ने अनिल और मुकेश सैनी को पीटा। इसके बाद उन्होंने पांच हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन

रुपये नहीं मिलने पर वर्दीधारी उनके घर अभयपुर पहुंचे और कमरे की तलाशी ली। रुपये नहीं मिलने पर दोनों अनिल और मुकेश सैनी को दोबारा एक्सीडेंट वाली जगह लेकर आए। ठगों ने उन्हें अपना नंबर दिया और कहा कि वह कल उन्हें पांच हजार देकर अपनी गाड़ी ले जाएं। इसके बाद जब पीड़ितों ने उनको फोन किया तो नंबर बंद आया। दोनों ने सेक्टर-14 पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी दलीप कुमार ने बताया पीड़ित ने पिछले महीने कार ली थी। उसकी दूसरी किश्त भी अभी तक नहीं जमा हुई है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। जो भी कार लेकर गया है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि एक्टिवा सवार को टक्कर मारने के मामले में मुकेश सैनी का समझौता हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed