फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Three motorcycles parked outside the house were set on fire due to enmity

अपराध : रंजिश में रात को घर के बाहर खड़ी तीन मोटरसाइकिलों को लगाई आग

Sun, 28 Nov 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Crime: Three motorcycles parked outside the house were set on fire due to enmity
पंचकूला। घर के बाहर खड़ी तीन मोटरसाइकिलों को शुक्रवार देर रात किसी ने आग लगा दी। देर रात करीब 2.30 बजे की घटना की पुलिस ने आरोपी अक्षय उर्फ गोलू पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुनील मौर्या वासी राजीव कॉलोनी सेक्टर-17 ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन

राजीव कॉलोनी में घर के सामने गली में अपनी होंडा ड्रीम युगा सेल्फ, उनके भाई सोनू ने अपनी हांडा सीबी साइन और उनके पड़ोसी कमल सिंह के बेटे सूरज ने अपनी पल्सर बाइक खड़ी की थी। शुक्रवार देर रात 2.30 बजे गली में आग की लपटें दिखाई दी तो सुनील मौर्या के भाई सोनू और उनके पिता ने घर का दरवाजा खोलकर बाहर आए। उनके घर के सामने वाली गली में तीन बाइक तेज लपटों के साथ जल रही थी। वहीं आरोपी अक्षय उर्फ गोलू दिखाई दिया।
विज्ञापन

उसने कहा कि तीनों बाइकों को आग के हवाले कर तुम लोगों को सबक सिखा दिया है। इसके बाद वह वहां से भाग गया। वहीं आग बुझाने के दौरान सुनील मौर्या के भाई सोनू आग बुझाते झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-14 थाना प्रभारी राजीव मिगलानी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। इसमें आरोपी तीनों से रंजिश रखता था। अभी तक जांच में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed