फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Rs 1.60 lakh cheated from two people in online fraud

अपराध : ऑनलाइन ठगी में दो लोगों से 1.60 लाख रुपये ठगे

Fri, 28 Jan 2022 12:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Crime: Rs 1.60 lakh cheated from two people in online fraud
पंचकूला। शहर में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। क्रेडिट कार्ड को अपडेट करने और एटीएम लगाने के नाम पर दो लोगों से ठगी की गई है। पुलिस केवल केस दर्ज करने तक ही सीमित रह गई है। शहर के सेक्टर-10 के रहने वाले व्यक्ति से 35855 रुपये की ठगी की गई है। वहीं सेक्टर-21 के व्यक्ति से 1.25 लाख रुपये की ठगी की गई है। सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ललित मोहन बंसल निवासी सेक्टर-10 ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनके क्रेडिट कार्ड को अपडेट करने के नाम पर 35855 रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से हाउसिंग डॉट कॉम वेबसाइट को पेमेंट हो गई। उन्होंने एसबीआई क्रेडिट कार्ड और हाउसिंग डॉट कॉम पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरा मामला सेक्टर-21 का है। शिकायतकर्ता संदीप कुमार नांगिया ने बताया कि उनकी जगह पर एटीएम लगाने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। साइबर ठग ने आल बैंक एटीएम लगवाने के नाम पर 1.25 लाख रुपये खाते में डलवा लिया। इसके बाद अनुज शर्मा नाम के आरोपी ने अपना फोन बंद कर दिया। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed