फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Police arrested two accused in the case of tree theft, 33 trees were stolen from Gram Panchayat Taparia

अपराध : पेड़ चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ग्राम पंचायत टपरिया से कुल 33 पेड़ हुए थे चोरी

Wed, 16 Jun 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Crime: Police arrested two accused in the case of tree theft, 33 trees were stolen from Gram Panchayat Taparia
पंचकूला। ग्राम टपरिया से पेड़ चोरी करने के मामले में रायपुररानी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मतलूबदीन उर्फ गोलू और बीर प्रताप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद दोनों को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी बीर प्रताप सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

वहीं मतलूबदीन को दो दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस पेड़ की लकड़ी और उसके बेचे पैसे को बरामद करने के लिए लगातार दबिश दे रही है। जानकारी के मुताबिक 7 जून को प्रेषक खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने रायपुररानी थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि ग्राम पंचायत टपरिया से कुल 33 पेड़ चोरी हुए थे। इन पेड़ों की कीमत तीन लाख रुपये थी। इस पर रायपुररानी थाना पुलिस ने जांच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस इसमें पेड़ और पैसे बरामद करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed