फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Attack on booth at night, police registered a case against five on complaint

अपराध : रात को बूथ पर आकर की मारपीट, शिकायत पर पुलिस ने पांच पर मामला किया दर्ज

Wed, 09 Jun 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Crime: Attack on booth at night, police registered a case against five on complaint
पंचकूला। बूथ तोड़कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अतुल गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, चंदन ढींगरा, चिराग, माधव पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि राजकुमार निवासी सेक्टर-10 की शिकायत पर पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार निवासी सेक्टर-10 ने आरोप लगाया कि उसके साथ अतुल गुप्ता ने मारपीट कर सेक्टर-10 में स्थित बूथ खाली करने को कहा है।
विज्ञापन

अतुल गुप्ता के साथ विजेंद्र गुप्ता, चंदन ढींगरा, चिराग, माधव पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। राजकुमार ने बताया कि वह सेक्टर-10 में वर्ष 1994 से तरसेेम शर्मा के बूथ को किराये पर लेकर काम कर रहा है। वर्ष 1994 से 2005 तक उसने केमिस्ट का काम किया। इसके बाद उसने बूथ में कैटरिंग का काम शुरू किया। तरसेम शर्मा ने कुछ समय पहले अपना बूथ अतुल गुप्ता को बेच दिया। बूथ बेचने का पता जब राजकुमार को चला तो उसने किराया देने के लिए तरसेम शर्मा से अतुल गुप्ता का अकाउंट नंबर पूछा। 4 मई को रात 9.20 बजे अतुल गुप्ता दुकान खाली करने लगे।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर राजकुमार सेक्टर-10 पुलिस चौकी गया। पुलिस उनके साथ बूथ पर आई। इस दौरान उसने बूथ खाली कराने का कारण पूछा तो अतुल गुप्ता और उसके दोस्तों ने हमला कर दिया। हमले में राजकुमार घायल हो गया। चोट लगने के बाद उसको सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। ठीक होने के बाद उसने 6 मई को पुलिस को बयान दिया। बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed