फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Armed youths attacked Youth Congress President, injured

अपराध : हथियारबंद युवकों ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष पर किया हमला, घायल

Mon, 22 Nov 2021 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Crime: Armed youths attacked Youth Congress President, injured
पंचकूला। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नैब चौधरी पर रविवार को कालका-पिंजौर फाटक के समीप जैन सवार कुछ हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। हमले में नैब चौधरी के सिर और हाथ पर चोटें आई हैं। वहीं घटना के बाद नैब के परिजनों सहित उनके समर्थकों ने एसीपी कार्यालय के बाहर धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक किसी पुलिस अधिकारी के न आने पर नैब सहित गुस्साए समर्थकों ने एसीपी कार्यालय के सामने रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन

नैब चौधरी ने बताया कि वह कुछ दिन पहले यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष का चुनाव जीते हैं। तभी से उनको धमकी भरे संदेश आ रहे थे। उनकी किसी से कोई रंजिश न होने के कारण उन्होंने इस पर ज्यादा गौर नही किया। एक दिन पहले ही उनके छोटे भाई भूपिन्द्र पर हथियारबंद कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। उसकी शिकायत उन्होंने कालका पुलिस को भी दी थी। उन्होंने इस बाबत पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की थी। लेकिन आज उन्हीं युवकों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमलावरों में एक के पास थी पिस्टल
नैब ने बताया कि रविवार शाम को वह अपने भाई पर हुए हमले को लेकर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी लेने कालका पुलिस स्टेशन पहुंचा। इसके बाद वह थाने से अपने धर्मपुर स्थित कार्यालय जा रहा था कि कालका-पिंजौर फाटक के समीप एक जैन कार ने सामने से उनकी कार को टक्कर मार दी। जैन में सवार तीन-चार युवकों ने लोहे की रॉड, पाइपों और पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। नैब ने बताया कि एक युवक के पास पिस्टल भी थी। नैब ने बताया कि हमलावर एक युवक की पहचान उन्होंने की है जिसका नाम बलदेव (शिशु) है। उक्त युवक ने ही एक दिन पहले उनके छोटे भाई पर हमला किया था जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस स्टेशन में दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड किया जाम, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
नैब चौधरी पर हमला होने की खबर मिलने के बाद उनके परिजन व समर्थक कालका एसडीएच में पहुंच गए। इसके बाद सभी एसीपी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। वहां पर उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक जब कोई पुलिस अधिकारी उनकी सुध लेने नही पहुंचा तो सभी एसीपी कार्यालय के सामने सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने यदि नैब के छोटे भाई पर हुए हमले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया होता तो आज नैब पर हमला नही होता। रोड जाम करने के बाद कालका एसएचओ अजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नैब और उनके समर्थकों से बातचीत कर उन्हें मनाने लगे लेकिन नैब और उनके समर्थक पुलिस की कार्रवाई से पूरी तरह असंतुष्ट नजर आए। काफी देर तक बातचीत का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद पुलिस के आश्वासन के बाद रोड जाम खोल दिया गया।

घटना जीआरपी की हद में होने के चलते जीआरपी कार्रवाई कर रही है। सूचना मिली थी की रोड जाम किया गया है। वे खुलवाने पहुंचे थे, नैब के भाई भूपिन्द्र पर हुए हमले को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया था जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अजीत सिंह, एसएचओ, कालका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed