फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Accused arrested for selling counterfeit goods of branded company

अपराध : ब्रांडेड कंपनी का नकली सामान बेचने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Sep 2021 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Crime: Accused arrested for selling counterfeit goods of branded company
पंचकूला। ब्रांडेड कंपनी का नकली सामान बेचने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष कुमार निवासी सेक्टर-10 के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से नकली ब्रांडेड साबुन, सफाई करने वाली कंपनी के दो लाख का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-20 पंचकूला थाने में शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह वासी कमरौना खुर्द जिला रोपड़ ने शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपी मनीष कुमार ब्रांडेड कंपनी के नकली साबुन और सफाई करने वाले सामान की सप्लाई करता है। इस पर पुलिस ने जांच में यह तथ्य सही पाए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इसमें शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी पुलिस की ओर से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed