{"_id":"6112db828ebc3e62c206e9dd","slug":"crime-accused-arrested-for-firing-on-car-court-sent-on-remand-for-four-days-pkl-office-news-pkl4230903189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध : कार पर फायरिंग करने पर आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने चार दिन के रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध : कार पर फायरिंग करने पर आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने चार दिन के रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
पंचकूला। जान से मारने की नीयत से कार पर फायरिंग करने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सर्वजीत उर्फ जानी निवासी धर्मगढ़ लालडू मोहाली के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक सुमित छाबड़ा पुत्र अशोक कुमार वासी वार्ड नंबर एक रायपुररानी ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह वार्ड नंबर एक रायपुररानी का निवासी है। वे दो भाई हैं। सुमित छाबड़ा त्रिलोकपुर चौक रायपुररानी पर छाबड़ा मोबाइल रिपेयर के नाम से दुकान चलाता है। दोनो भाई दुकान पर काम करते हैं। 12 जुलाई को वह अपने भाई के साथ दुकान बंद करके कार में घर के लिए रात 8.50 बजे चले थे।
जैसे ही वह रायपुररानी से पेट्रोल डलवाकर निकले तो शिव मंदिर रायपुररानी के पास पीछे की तरफ से तीन आरोपी एक बाइक पर सवार होकर आए। आरोपियों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। आरोपियों ने तीन फायर किए। फायरिंग से कार की अगली खिड़की के दोनों शीशे और पिछली खिड़की का दाहिना साइड का शीशा टूट गया। इस फायरिंग में सुमित छाबड़ा और उनके भाई को गोली नहीं लगी। सुमित छाबड़ा के भाई की आंख में शीशा टूटकर लगा था। जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में सुमित छाबड़ा की शिकायत पर रायपुररानी पुलिस ने केस दर्ज किया था।