फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: 25 lakh rupees cheated on the pretext of good interest, case registered

अपराध : अच्छे ब्याज का झांसा देकर 25 लाख रुपये ठगे, मामला दर्ज

Thu, 17 Feb 2022 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Crime: 25 lakh rupees cheated on the pretext of good interest, case registered
पंचकूला। दोस्त को अच्छा ब्याज दिलवाने के नाम पर 25 लाख रुपये ठगने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। चंडीमंदिर पुलिस ने आरोपी राहुल पर केस दर्ज किया है। पुलिस केे दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता रविंद्र सिंह निवासी गांव मदनपुर ने बताया कि वह बेल्डिंग, गेट और ग्रिल का काम करता है। वह आर्डर लेकर काम करता है। उनकी दोस्ती राहुल से थी। आरोपी राहुल हाउसिंग बोर्ड कालोनी में परिवार के साथ किराए पर मकान लेकर रहता था।
विज्ञापन

आरोपी फाइनेंस का काम करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसको झांसा दिया कि वह पंजाबी फिल्मी कलाकारों को जानता है। वह फिल्मों में फाइनेंस करवाता है। उसने रविंद्र को 5 से 10 फीसदी के हिसाब से ब्याज पर पैसे लगाने का सुझाव दिया। इस पर रविंद्र उसके झांसे में आ गया। रविंद्र ने अपनी पत्नी सविता, अपने दोस्त राकेश, राजकुमार, ममता, जसबीर सिंह, सुखबीर सिंह और राजपाल सहित अन्य दोस्तों से 25 लाख रुपये लेकर राहुल को ब्याज पर लगाने के लिए दे दिया। इसके बाद आरोपी राहुल की तरफ से 20 अप्रैल 2019 को रविंद्र सिंह की पत्नी सविता के नाम पर 25 लाख रुपये का एचडीएफसी बैंक का चेक दिया।
विज्ञापन

जब उसने चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने के बाद बैंक के कर्मचारियों ने रविंद्र को बताया कि राहुल ने जो चेक रविंद्र को दिया है, उसमें उसके हस्ताक्षर नहीं हैं। उसकी जगह किसी मोनू नाम के व्यक्ति ने उस पर साइन किया है। राहुल के साइन नहीं मिलने पर पैसे नहीं मिले। चंडीमंदिर प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed