Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Create property ID in all municipal bodies in six months: Dushyant

छह माह में सभी नगर निकायों में प्रापर्टी आईडी बनाएं: दुष्यंत

Fri, 18 Jun 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Create property ID in all municipal bodies in six months: Dushyant
चंडीगढ़। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राज्य के सभी उपायुक्त और राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि छह माह में प्रदेश के सभी 73 नगर परिषद व नगरपालिका क्षेत्रों में भी प्रॉपर्टी आईडी बनाई जाए। इसके साथ-साथ आगामी 15 दिनों में अपने-अपने क्षेत्र में आने वाली गांव की पंचायती, सरकारी व उन जमीनों पर बने निर्माणों का ब्योरा तैयार करें ताकि स्वामित्व योजना के तहत उनकी प्रॉपर्टी आईडी बनाई जा सके।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य के उपायुक्तों से ‘स्वामित्व योजना’ से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। दुष्यंत चौटाला ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों की प्रॉपर्टी का भी ऑनलाइन ब्योरा तैयार कर उनकी भी आईडी बनाएं। उन्होंने गांव में इस कार्य को तेजी से करने के लिए अधिकारियों की एक टीम गठित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे प्रॉपर्टी विवादों को प्राथमिकता से निपटाएं ताकि प्रॉपर्टी आईडी निर्धारित अवधि में बनाई जा सके। उन्होंने इन विवादों का वर्गीकरण करने के भी निर्देश दिए ताकि उनके समाधान का सरल तरीका निकाला जा सके। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को आदेश दिए गए कि प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के कार्य में तेजी लाते हुए वे आगामी तीन माह में मैपिंग का कार्य पूरा कर लें। बैठक में डिजीलॉकर, माडर्न रिकॉर्ड रूम, ऑनलाइन जमाबंदी करने सहित राजस्व विभाग से संबंधित कई अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संबंधित जिलों से प्रगति रिपोर्ट का ब्योरा लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed