फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crazy man harasses women, police helpless due to lack of identification

Panchkula News: सिरफिरा महिलाओं को करता है परेशान, पहचान नहीं मिलने से पुलिस लाचार

Sun, 30 Jun 2024 04:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Crazy man harasses women, police helpless due to lack of identification
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-25 और आसपास की महिलाओं और लड़कियोें ने इन दिनों एक सिरफिरे का खौफ है। लड़कियां जहां इस सिरफिरे के खौफ से ट्यूशन और शिक्षण संस्थान जाने से कतराने लगी हैं, वहीं महिलाओं में भी यह सिरफिरा चर्चाओं का विषय बना हुआ है। मुंह पर कपड़ा बांधकर और बाइक के नंबर बदलते रहने से यह अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। सिरफिरा लड़कियों और महिलाओं का पीछा कर उनको छूने, अश्लील इशारे करने और प्राइवेट पार्ट दिखाकर परेशान कर रहा है। कुछ लोग पुलिस के पास भी गए लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। नौ माह के दौरान पुलिस स्टेशन के दो सब इंस्पेक्टर बदल गए, लेकिन वह आज तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। कुछ दिन सिविल ड्रेस में पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई इस दौरान वह नजर ही नहीं आया।

चेहरे पर कपड़ा बांध घरों के बाहर लगाता है चक्कर
सेक्टर-25 निवासी पुष्पा सिंगरोहा ने बताया कि करीब 20 से 25 महिलाओं को अश्लील इशारे कर चुका है। अक्तूबर 2023 से सेक्टर की महिलाओं और लड़कियों में दहशत है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस स्टेशन को शिकायत दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने सिविल ड्रेस में सिरफिरे को पकड़ने के लिए दो मुलाजिम तैनात किए। बाइक नंबर से भी उसे ट्रेस नहीं किया जा सकता है। हर दूसरे दिन बाइक के नंबर प्लेट के दो नंबर बदल देता है।
विज्ञापन





केस एक
सेक्टर की 28 वर्षीय महिला ने बताया कि दोपहर ढाई बजे का समय था। स्कूल से बच्चे को लेने घर से बाहर निकली। कुछ दूरी पर सफेद कपड़ा बांधे एक युवक खड़ा था। जैसे ही उसके सामने से निकली, वह काले रंग की बाइक से पीछा करने लगा। थोड़ी दूर जाकर उसने गलत तरीके से मुझे पीछे से टच किया। मैंने डरकर अपनी स्कूटी रोक ली। कुछ बोल पाती और चिल्लाती, इससे पहले बाइक की रफ्तार बढ़ाकर वह मौके से फरार हो गया। महिला ने बताया कि वह पहले लोगों के घरों के बाहर खड़े होकर महिलाओं और लड़कियों का समय नोट करता है। उसके बाद उनका पीछा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस दो
शनिवार सुबह दस बजे एक्टिवा से ट्यूशन के लिए निकली। एक्टिवा के साइड मिरर में देखा तो एक युवक चेहरे पर रूमाल बांधे बाइक से पीछा कर रहा था। कुछ दूरी पर पंप पर पेट्रोल के लिए रुकी। वहां पेट्रोल लेकर आगे गई तो देखा कुछ दूरी पर वह युवक रुका हुआ है। जैसे ही बंदर घाटी के तरफ बढ़ी वह फिर पीछा करने लगा। जब सुनसान एरिया आया तो उसने पीछे से गलत तरीके से टच किया। डर के मारे मैं कई दिनों तक ट्यूशन के लिए घर से नहीं निकली। मेरे माता-पिता उसकी शिकायत करने पुलिस स्टेशन गए। उसकी बाइक पर नंबर प्लेट सही नहीं होने और उसका चेहरा नजर न आने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी।

केस तीन
सेक्टर-25 निवासी एक अन्य महिला ने बताया कि दोस्त के घर से वापस आ रही थी। कुछ दूरी पर मुंह पर सफेद कपड़ा बांधे एक युवक गंदे इशारे कर रहा था। मारने के लिए गई तो वह बाइक लेकर भाग गया। वह पहले भी घरों में काम करने वाली महिलाओं को गंदे इशारे कर चुका है। एक बार एक महिला ने उसका चेहरा भी देख लिया था। उसके चेहरे पर चेचक जैसा निशान है। ऐसे लोगों का सरेआम घूमना खतरनाक है। पुलिस को सख्त कदम उठाना चाहिए।




अगर कोई सिरफिरा महिलाओं को गंदे इशारे करता है तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इस संबंध में सेक्टर की महिलाओं ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। -अभिषेक, चौकी इंचार्ज, पुलिस स्टेशन सेक्टर-25 पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed