{"_id":"6a88b2ecbbe9ec987c08e091","slug":"crackdown-on-overloaded-autos-7-challaned-4-impounded-panchkula-news-c-87-1-pan1011-140284-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ओवरलोड ऑटो पर सख्ती, 7 के चालान, 4 जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ओवरलोड ऑटो पर सख्ती, 7 के चालान, 4 जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए सेक्टर-21 में चला चेकिंग अभियान
ट्रैफिक पुलिस ने क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने वालों पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पंचकूला पुलिस ने ओवरलोड ऑटो के खिलाफ सख्ती करते हुए सात के चालान किए और चार ऑटो जब्त किए। शुक्रवार को सेक्टर-21 स्थित सरकारी स्कूल के पास ट्रैफिक पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जा रहे ऑटो के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान सिटी ट्रैफिक थाना प्रभारी एसएचओ वरिंदर सिंह की मौजूदगी में चलाया गया। कार्रवाई के बाद जब्त ऑटो को सेक्टर-21 पुलिस चौकी में खड़ा करवाया गया।
पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने ट्रैफिक पुलिस को स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों में ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्ती के निर्देश दिए हैं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि ऐसे वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों को स्कूल भेजते समय ऑटो की स्थिति और उसमें बैठाए जा रहे बच्चों की संख्या पर ध्यान दें। लापरवाही सामने आने पर पुलिस को सूचना दें।