फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crackdown on illegal mining: Khedawali Sarpanch Labh Singh suspended.

Panchkula News: अवैध खनन पर गिरी गाज, खेड़ावाली के सरपंच लाभ सिंह निलंबित

Tue, 25 Aug 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on illegal mining: Khedawali Sarpanch Labh Singh suspended.
गांव में बड़े पैमाने पर खनन मिलने पर कार्रवाई, प्रशासन को सूचना नहीं देने पर सरपंच पर गिरी गाज
विज्ञापन

खनन करने वालों पर भी केस के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए खेड़ावाली के सरपंच लाभ सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर किए गए निरीक्षण में बड़े पैमाने पर अवैध खनन और अत्यधिक खुदाई सामने आई। प्रशासन के अनुसार, सभी सरपंचों को अपने क्षेत्र में अवैध खनन की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को सूचित करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन खेड़ावाली के सरपंच ने इसकी सूचना नहीं दी।
गांव खेड़ावाली, खंड पिंजौर के ग्रामीणों ने उपायुक्त सतपाल शर्मा को शिकायत देकर अवैध खनन की जानकारी दी थी। शिकायत पर उपायुक्त ने पुलिस उपायुक्त पंचकूला, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), जिला खनन अधिकारी, गैर-सरकारी सदस्यों विजय कालिया और सुच्चा राम, शिकायतकर्ता तथा ग्रामीणों के साथ मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण में क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खनन किए जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन


खनन करने वालों पर भी होगी कार्रवाई
उपायुक्त ने जिला खनन अधिकारी को मौके पर मिली अनियमितताओं के संबंध में दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस
उपायुक्त सतपाल शर्मा ने कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed