फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   covid Vatika to be set up in 1100 villages, medicinal plants will be planted

1100 गांवों में स्थापित होगी कोविड वाटिका, औषधीय पौधे लगाए जाएंगे

Tue, 09 Jun 2020 11:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
covid Vatika to be set up in 1100 villages, medicinal plants will be planted
चंडीगढ़। हरियाणा के 1100 गांवों में ‘कोविड वाटिका’ स्थापित की जाएंगी। इनमें औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। सरकार ने वन क्षेत्र को 7 फीसदी से 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसके तहत इस वर्ष करीब एक करोड़ 25 लाख पौधे लगाएंगे।
विज्ञापन

वन मंत्री कंवर पाल ने मंगलवार को वन विभाग के मुख्यालय से वन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक की। इससे पूर्व बैठक में वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम, प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर अमरिंद्र कौर, प्रिंसिपल चीफ कजंरवेटर (वन एवं वन्य जीव) आलोक वर्मा इत्यादि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कंवर पाल ने वन विभाग की ‘औषधीय पौधों की जानकारी से संबंधित पुस्तिका’ का विमोचन भी किया। उन्होंने बताया कि सवा करोड़ पौधों में अधिकतर फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य है। हरियाणा सरकार इस वर्ष कई गांवों की पंचायती जमीन पर मॉडल के तौर पर बाग लगाएगी। अगर यह प्रयास सफल रहा तो बाद में इसको पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इससे जहां पंचायतों को अच्छी आमदनी होगी वहीं बाग के पेड़ 50 वर्ष तक क्षेत्र को हरा-भरा रखकर पर्यावरण को शुद्घ रखने में सहयोग करेंगे। कंवर पाल ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में उन गांवों की सूची तैयार करें जिनके पास पर्याप्त मात्रा में पंचायती जमीन है। वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए अधिकारी नया आइडिया ला सकते हैं। वे गांव में सरपंच, नंबरदार व अन्य लोगों से पौधारोपण करवाएं ताकि वे भी इन पौधों से जुड़ाव महसूस कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed