{"_id":"5de962828ebc3e54cd44ce52","slug":"court-pkl-office-news-pkl3590402198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूलाः सुनपेड़ मामले में नहीं हुई क्लोजर रिपोर्ट पर बहस, अब 13 जनवरी अगली तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूलाः सुनपेड़ मामले में नहीं हुई क्लोजर रिपोर्ट पर बहस, अब 13 जनवरी अगली तारीख
Fri, 06 Dec 2019 01:50 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सुनपेड़ गांव अग्निकांड मामले में वीरवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। आज इस मामले में सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए, लेकिन कोर्ट में जांच अधिकारी के गैरहाजिर रहने से क्लोजर रिपोर्ट पर बहस नहीं हो सकी।
अब इस मामले की सुनवाई 13 जनवरी 2020 को होगी। गौरतलब है कि फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सुनपेड़ गांव में 20 अक्तूबर 2015 को हुए अग्निकांड में दो बच्चों की बंद कमरे में जलकर मौत हो गई थी और उनके माता-पिता भी झुलस गए थे।
पुलिस ने बच्चों के मां-बाप की शिकायत पर एक नाबालिग सहित 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। सरकार ने पीड़ित परिवार की मांग पर 27 अक्तूबर 2015 को इस केस की जांच सीबीआई को सौंपी थी। वर्तमान में यह मामला पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में चल रहा है।