फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Couple commits suicide, accuses bank employees of harassing them

Panchkula News: दंपती ने की आत्महत्या, बैंककर्मियों पर लगाया परेशान करने का आरोप

Thu, 26 Jun 2025 10:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Couple commits suicide, accuses bank employees of harassing them
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। पंजाब की सबसे बड़ी गांधीनगर होलसेल मार्केट के प्रतिष्ठित पंचरत्न होजरी के मालिक और उनकी पत्नी ने वीरवार सुबह फैक्ट्री के नीचे बनी दुकान के अंदर जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना का पता उस समय चला जब उनका बेटा दुकान पर पहुंचा। उसने देखा कि उसके माता-पिता नीचे गिरे पड़े थे। बेटे के पूछने पर उन्होंने बताया कि जहरीला पदार्थ निकल चुके हैं। बेटा तुरंत दोनों को डीएमसी अस्पताल ले गया, जहां दोनों की मौत हो गई मृतक की पहचान जसबीर सिंह (60) कुलदीप कौर (59) के रूप में हुई है। परिवार वालों ने तुरंत इसकी जानकारी थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दंपति ने बैंक वालों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निकला है। करीब एक सप्ताह पहले बैंक वालों ने उनके साथ काफी दुर्व्यवहार किया था और कई तरह की धमकियां दी थी। बताया जा रहा है कि मृतकों के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। इसमें उन्होंने बैंक वालों द्वारा की गई धक्केशाही और दी गई धमकियों के बारे में जिक्र किया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस में सब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है मामले की जांच की जा रही है और जो भी कसूरवार होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

धमकियों से परेशान था दंपती
गौशाला रोड पर स्थित हरबंसपुरा इलाके में रहने वाले जसवीर सिंह की गांधीनगर मार्केट में पंचरत्न होजरी के नाम से फैक्ट्री है और फैक्ट्री के नीचे ही उनकी दुकान है। कुछ समय पहले उन्होंने प्राइवेट बैंक से लोन लिया था। करीब एक सप्ताह पहले बैंक वाले घर पर आए थे उन्होंने बुजुर्ग दंपति के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें धमकियां तक दी। जब जसवीर सिंह का बेटा बीच में आया तो बैंक वालों ने उन्हें भी धमकाया और उनका मकान तक हड़पने की बात करी। बैंक वालों के दुर्व्यवहार करने के बाद से ही जसबीर सिंह और उनकी पत्नी काफी परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article