फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Council premises will be luxurious, facilities will also increase

Panchkula News: आलीशान होगा काॅउंसिल परिसर, सुविधाएं भी बढ़ेंगी

Thu, 14 Mar 2024 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Council premises will be luxurious, facilities will also increase
पंचकूला। सीनियर सिटीजन काउंसिल परिसर को आलीशान बनाने के साथ ही सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। सीनियर सिटीजन काॅउंसिल के चुनाव में प्रधान पद के उम्मीदवार अशोक भंडारी नादिर का कहना है कि पंचकूला में सीनियर सिटीजंस काउंसिल के चुनाव 17 मार्च को होने तय हैं। इसके लिए टीम ने पूरी तैयारी कर ली है। टीम लगातार न सिर्फ कोलेजियम के पास विजिट कर रही है बल्कि पंचकूला के बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लेने पहुंच रही है। अशोक भंडारी नादिर ने बताया कि ओपीडी सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ ही टीम ने स्थानीय सदस्यों के लिए गेम्स और अन्य सुविधाओं को बेहतर किया है। सीनियर सिटीजंस काउंसिल के चुनाव में उपप्रधान पद के उम्मीदवार जीएस चहल ने कहा कि पंचकूला में रहने वाले सीनियर सिटीजंस के लिए फन गेम्स करवाए जाएंगे। महासचिव पद के उम्मीदवार अविनाश चंद्र मेहता ने कहा कि काउंसिल में एक टक शॉप भी खोली जाएगी। इसका लाभ सभी सदस्यों को मिल सकेगा। वित्त सचिव पद के उम्मीदवार सूरज प्रकाश विज ने कहा कि टीम ने पहले भी पंचकूला के पार्कों का विकास करवाया है। सचिव पद के उम्मीदवार विजय कुमार सचदेवा ने कहा कि सीनियर सिटीजंस काउंसिल के परिसर में बेहतर सुविधाएं देना उनकी टीम का प्राथमिक उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed