फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corporation Wakes Up: Garbage Collected from Sectors 19, 14, and Abhaypur

Panchkula News: निगम की नींद टूटी, सेक्टर-19, 14 और अभयपुर से उठा कचरा

Fri, 22 May 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Corporation Wakes Up: Garbage Collected from Sectors 19, 14, and Abhaypur
खबर छपते ही सफाई अभियान शुरू, लेकिन सेक्टर-4, 11 और 20 में अब भी गंदगी के ढेर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम क्षेत्र में फैली गंदगी और कचरा प्रबंधन की बदहाल व्यवस्था को लेकर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए नगर निगम प्रशासन ने सेक्टर-19, सेक्टर-14 और अभयपुर क्षेत्र में लंबे समय से पड़े कूड़े के ढेर हटवाकर सफाई करवाई। राहत मिलने पर स्थानीय लोगों ने अमर उजाला का आभार जताया।
हालांकि, निगम की कार्रवाई अभी भी अधूरी नजर आ रही है, क्योंकि शहर के कई अन्य प्रमुख सेक्टरों में गंदगी की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

सेक्टर-4, 11 और 20 में अब भी गंदगी का आलम
एक ओर निगम कुछ इलाकों में सफाई कर अपनी पीठ थपथपा रहा है, वहीं दूसरी ओर सेक्टर-4, सेक्टर-11 और सेक्टर-20 कुंडी क्षेत्र में अब भी कई जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। बदबू और गंदगी के कारण स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सेक्टर-11 की मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों के कारण शाम के समय कचरा बिखरा पड़ा दिखाई दिया। भीषण गर्मी के बीच फैली गंदगी से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर-20 में पंजाब से लाकर फेंका जा रहा कचरा
सेक्टर-20 स्थित श्मशान घाट के पास खाली जमीन पर अवैध रूप से भारी मात्रा में कचरा फेंका जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंजाब बॉर्डर से सटे इलाकों के रेहड़ी-फड़ी वाले और व्यावसायिक प्रतिष्ठान रात के अंधेरे में पंचकूला सीमा में कूड़ा डाल जाते हैं। लोगों का कहना है कि बॉर्डर पर निगरानी की कमी और नगर निगम के ढीले रवैये के कारण पंजाब का कचरा पंचकूला के रिहायशी इलाकों को प्रदूषित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त ने सेक्टर-16 और 17 में किया निरीक्षण
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम पंचकूला की संयुक्त आयुक्त सिमरनजीत कौर ने सेक्टर-16 और सेक्टर-17 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सार्वजनिक शौचालयों और सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संयुक्त आयुक्त ने संबंधित सुपरवाइजरों को नियमित सफाई और कूड़ा उठान व्यवस्था में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से सेक्टर-17 को पूरी तरह कूड़ा मुक्त बनाए रखने के आदेश दिए और कहा कि क्षेत्र में कहीं भी कूड़े के ढेर दिखाई नहीं देने चाहिए। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी, सुपरवाइजर और सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed