फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corporation officers go to the field, sitting on the chair will not work

Panchkula News: निगम अधिकारी फील्ड में जाएं कुर्सी पर बैठने से काम नहीं चलेगा

Tue, 06 Jun 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Corporation officers go to the field, sitting on the chair will not work
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। नगर निगम अधिकारी विकास कार्यों की जांच के लिए फील्ड में निरीक्षण करने जाएं, आफिस में कुर्सी पर बैठने से काम नहीं चलेगा। पार्षद भी विकास कार्यों का जायजा लें और जहां भी कमी मिलती है, उसे निगम अधिकारियों के संज्ञान में लाएं। उक्त निर्देश सोमवार को सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित समीक्षा बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दिए।
विज्ञापन


बैठक के दौरान निगम के कार्यकारी अभियंताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल व निगम आयुक्त सचिन गुप्ता भी उपस्थित रहे। स्पीकर ने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पीने के पानी के लिए लगे प्याऊ को न हटाया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम को देखकर संस्थाओं ने प्याऊ लगाए हैं, ऐसे पुण्य कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में मांगी विस्तृत रिपोर्ट
विधानसभा स्पीकर ने बैठक में शहर की 8 मुख्य सड़कों के सौंदर्यीकरण, सड़कों किनारे लगे पौधों की छंटाई, ग्रिल की मरम्मत और पेंट, बत्तियों और सजावटी लाइटों का रखरखाव, रोड गली की मरम्मत, कर्व स्टोन, गोल चक्करों की मरम्मत, सड़कों की सफाई, वॉल पेंटिंग, स्वागत द्वारों के रखरखाव, अतिक्रमण, सड़कों पर पैच वर्क और री-कार्पेटिंग, फव्वारों की मरम्मत या रखरखाव, साइकिल स्टैंड (याना) का रखरखाव, सार्वजनिक शौचालयों का रखरखाव, सड़क के किनारे पौधराेपण के लिए क्यारियां, गैर मोटरिंग ट्रैक, सी एंड डी वेस्ट का उठान, स्लिप रोड की व्यावहारिकता, ड्रेनेज सिस्टम की रुकावट पर भी विधानसभा अध्यक्ष ने विस्तार से रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस स्टाप पर रोशनी का प्रबंधन किया जाए
शहर में बने बस स्टॉप के रखरखाव व उनमें रोशनी का प्रबंध करने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही इन बस स्टॉप में बनी छोटी दुकानों को भी अलॉट करने के निर्देश दिए। शहर में बी श्रेणी की सड़कों की सफाई के लिए छोटी मशीनें खरीदने के भी निर्देश दिए गए हैं। बैठक में बीएसएनएल की एसडीओ सरोजिनी बलूनी ने बताया कि शहर में लगे सभी बॉक्स को दुरुस्त कर उन पर रंगरोगन कर दिया गया है। बीएसएनएल ने अनावश्यक रूप से बड़े बॉक्स को बदलकर उनके स्थान पर छोटे बॉक्स स्थापित किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि ओवरहैड तारों को हटाने का कार्य भी तेजी से जारी है। शहर की मुख्य सड़कों पर खोले गए घरों के दरवाजों को भी बंद करवा दिया गया। इसके साथ ही अधिकारियों ने बताया कि घरों से कूड़ा संग्रहण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और रोजाना दोपहर 12 बजे तक यह कार्य संपन्न कर लिया जाता है।

रामगढ़ में लगातार बनी है सीवरेज की समस्या
बैठक के दौरान वार्ड नंबर- 19 की पार्षद परमजीत कौर ने रामगढ़ में पानी की समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में सीवरेज की भी समस्या है और कई गलियां टूटी पड़ी हैं। इस पर विस अध्यक्ष ने संबंधित कनिष्ठ अभियंता राजेश चौहान से जवाब तलब किया। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर सभी गलियों में पानी के पाइप डालने का कार्य पूरा किया जाए। पार्षद हरेंद्र मलिक ने औद्योगिक क्षेत्र की ग्रीन बेल्ट और ड्रेनेज सिस्टम की समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले ड्रेन की सफाई जरूरी है। पार्षद सोनिया सूद ने उनके वार्ड में पार्कों के अधूरे पड़े कार्यों का मसला संज्ञान में लाया। उन्होंने कहा कि संबंधित ठेकेदार को समय पर पेमेंट नहीं होने के कारण काम की रफ्तार धीमी है।

बैठक में पार्षद नरेंद्र लुबाना, सुरेश कुमार वर्मा, रितु गोयल, सोनिया सूद, जय कुमार कौशिक, हरिंदर मलिक, राकेश कुमार, परमजीत कौर, सोनू बिड़ला, सतबीर चौधरी, निगम की संयुक्त आयुक्त डॉ. ऋ चा राठी, उप निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, ईओ मानव मलिक, एचएसवीपी के एसडीई अजय बंसल, नगर निगम के सहायक नगर योजनाकार एमपी शर्मा, एसई विजय गोयल, राजेश चौहान, कार्यकारी अभियंता प्रमोद कुमार, सुमित मलिक, अजय पंघाल, एई मनोज अहलावत, राजेश चंदेल, मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला, बीएसएनएल की एसडीओ सरोजिनी बलूनी समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed