फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corporation appointed 12 duty magistrate for election, will keep an eye on elections

निगम चुनाव के लिए 12 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, चुनाव पर रखेंगे नजर

Thu, 24 Dec 2020 01:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Corporation appointed 12 duty magistrate for election, will keep an eye on elections
पंचकूला। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने नगर निगम सामान्य चुनाव के लिए 12 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। प्रत्येक ड्यूटी मजिस्ट्रेट को 10-12 मतदान केंद्रों का दायित्व सौंपा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ ही 6 सुपरवाइजर और 12 पेट्रोलिंग पार्टियां भी नियुक्त की गई हैं।
विज्ञापन

इसमें कालका के तहसीलदार विक्रम सिंगला को सकेतड़ी, एमडीसी सेक्टर-4, 5 व 6 के मतदान केंद्रों का जिम्मा दिया गया है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मार्टिना महाजन को इस्टेट आफिस, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6, 7, डीसी मॉडल स्कूल, डीएवी हाई स्कूल सेक्टर-8, सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर-2, 4, राजकीय प्राइमरी स्कूल सेक्टर-4, राजकीय मिडल स्कूल हरीपुर, जैनेंद्रा गुरुकुल मंगोली, राजकीय प्राइमरी स्कूल माजरी में स्थित बूथों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
विज्ञापन

रायपुररानी के तहसीलदार श्याम सुंदर को सोपिन स्कूल, बहन कृष्णामूर्ति विश्वास स्कूल, सेक्टर-9, हरियाणा मॉडल हाई स्कूल, सामुदायिक सेंटर सेक्टर-10, बीएन सीनियर सेकेेंडरी स्कूल सेक्टर-12, राजकीय आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-12 ए, राजकीय प्राइमरी स्कूल रैली, चमन लाल डीएवी हाई स्कूल और मानव मंगल स्कूल सेक्टर-11 में स्थित मतदान केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी वीरेंद्र पूनिया को सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल, ब्लू बर्ड मॉडल स्कूल, सेंट माईचल स्कूल सेक्टर 16, विजय पब्लिक स्कूल सेक्टर-17, ज्ञानदीप स्कूल सेक्टर-18, राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी, कन्या, सेकेंडरी, हॉलमार्क स्कूल सेक्टर 15, प्राइमरी स्कूल बुढनपुर, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-17 व लिटल मलावर कान्वेंट स्कूल सेक्टर-14 में बनाए बूथों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
पंचकूला के तहसीलदार पुण्यदीप शर्मा को औद्योगिक क्षेत्र फेज-2, राजकीय प्राइमरी सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-19, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, राजकीय मिडल स्कूल अभयपुर में स्थित मतदान केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। इसी प्रकार डीएफओआर के जांगड़ा को राजकीय प्राइमरी स्कूल, दून पब्लिक स्कूल सेक्टर-21, राजकीय प्राइमरी स्कूल महेशपुर, संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्राइमरी स्कूल आशियाना सेक्टर-20, राजकीय प्राइमरी स्कूल फतेहपुर में स्थित मतदान केंद्रों का दायित्व सौंपा गया है।
एएससीओ राहुल को राजकीय मिडल स्कूल चंडीकोटला, चौकी, नाडा, सेक्टर-25, राजकीय प्राइमरी स्कूल बीड़ घग्गर, सामुदायिक भवन, ब्लू पीयर्ल कॉन्वेंट स्कूल, ब्राइट स्कूल सेक्टर-26, राजकीय प्राइमरी स्कूल मदनपुर, किशनगढ, नग्गल मोगीनंद में बनाए बूथों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

अभियंता अभिषेक जयंत को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामगढ़, राजकीय मिडल स्कूल मान्क्या, राजकीय उच्च विद्यालय बिला, राजकीय प्राइमरी स्कूल जसवंतगढ के बूथों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। एआरसीएस त्रिलोकचंद को राजकीय प्राइमरी स्कूल मटांवाला, दबकोरी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोट और जिला खेल अधिकारी राजेंद्र पाल गुप्ता को राजकीय प्राइमरी स्कूल अलीपुर, राजकीय प्राइमरी स्कूल नागल, राजकीय उच्च स्कूल जलौली और एएससीओ अजमेर सिंह को राजकीय मिडल स्कूल खंगेसरा, राजकीय प्राइमरी स्कूल सुखदर्शनपुर, टोका और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खटौली में बनाए बूथों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed