फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona to Punjab Deputy Speaker Ajayab Singh and Minister Gurpreet Singh Kangar

पंजाब के डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह, मंत्री गुरप्रीत कांगड़ कोरोना संक्रमित, परिजनों ने भी कराई जांच

Tue, 18 Aug 2020 02:36 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 18 Aug 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Corona to Punjab Deputy Speaker Ajayab Singh and Minister Gurpreet Singh Kangar
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी और कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा कांगड़ की बहु हरमनवीर जस्सी कांगड़ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


हरमनवीर कोआपरेटिव बैंक बठिंडा की चेयरपर्सन हैं। इनके संपर्क में आए सभी लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अजायब सिंह और कांगड़ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
विज्ञापन


डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी ने स्वतंत्रता दिवस पर फरीदकोट में नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण किया था। कार्यक्रम के दौरान वे कई अफसरों और नेताओं से मिले और बाद में कुछ नेताओं के घर भी गए थे। इसके बाद उन्होंने टीला बाबा फरीद में माथा भी टेका था। तबीयत खराब होने पर सिविल अस्पताल बठिंडा में उनका कोरोना टेस्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांगड़ 15 अगस्त को मानसा में थे। उन्होंने झंडा फहराने के बाद एक स्मार्ट स्कूल का उद्घाटन किया और इसके बाद कुछ कांग्रेसी नेताओं के घर गए। वहां उनकी तबीयत ठीक न होने के कारण उनका टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट देर शाम पॉजिटिव आई। तब तक कांगड़ मानसा से चंडीगढ़ अपने घर लौट आए थे।


रिपोर्ट आने के बाद सेहत विभाग की एक टीम शनिवार को ही चंडीगढ़ में उनके आवास पर पहुंच गई। परिवार के सभी सदस्यों का टेस्ट किया गया, जिसमें उनकी बहु संक्रमित पाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed