फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: Three died due to corona in Panchkula, 1028 new infected found

कोरोना : पंचकूला में कोरोना से तीन की मौत, 1028 नए संक्रमित मिले

Mon, 17 Jan 2022 12:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Corona: Three died due to corona in Panchkula, 1028 new infected found
पंचकूला। कोरोना संक्रमण से जिले में रविवार को तीन लोगों ने दम तोड़ दिया है। इसमें भोगपुर निवासी 59 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-26 निवासी 76 बुजुर्ग और शहर निवासी एक 51 वर्षीय महिला भी शामिल है। महिला कई अन्य बीमारियों से पीड़ित थी, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने उसकी मौत के कारणों की पुष्टि नहीं की है। जिले में रविवार को 1028 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इनमें पंचकूला के पांच स्वास्थ्य कर्मचारियों सहित 718 मरीज शामिल हैं। इसमें 393 पुरुष और 325 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 2845 पहुंच गया है। इसमें 2826 मरीज होम आइसोलेटेड हैं जबकि 19 को अस्पतालों में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए 2167 मरीजों का सैंपल लिए थे। इसमें सेक्टर-18, ओल्ड पंचकूला, रायपुर, जलौली, कोट, महेशपुर, मानक टाबरा, ककराली, अब्बदुल्लापुर, चिकन, डबकोरी, बरवाला से एक, अभयपुर, गड़ी कोटहा, इंदिरा कॉलोनी, एमडीसी सेक्टर-6, नाडा साहिब, पपलोहा, रायपुरानी से 2, बीड़ घग्गर, चंडीमंदिर से तीन, अमरावती इनक्लेव से 4, औद्योगिक क्षेत्र से 9, कालका से 37, खड़क मंगोली से 3, एमडीसी सेक्टर-4 से 7, एमडीसी सेक्टर-5 से 17, नानकपुर से 8, पिंजौर से 55, रामगढ़ से 5, रथपुर से 12, रत्तेवाली से 3, सेक्टर-10 से 17, सेक्टर-11 से 22, सेक्टर-12 से 19, सेक्टर-12ए से 9, सेक्टर-14 से 9, सेक्टर-15 से 24, सेक्टर-16 से 14, सेक्टर-17 से 13, सेक्टर-19 से 21, सेक्टर-2 से 30, सेक्टर-20 से 88 सहित अन्य सेक्टरों के मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed